जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद उप विकास आयुक्त डॉ. प्रीति की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना, मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना एवं बस स्टाप केंद्र की समीक्षा बैठक सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ आयोजित की गई। बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि उपरोक्त योजनाओं के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जाए और चयनित लाभार्थियों के साथ बैठक कर आवेदन प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को अपने-अपने प्रखंडों में ऐसे मार्गों की पहचान करने का निर्देश दिया गया जो तीन से चार गाँवों को जोड़ते हैं, ताकि यात्रियों की सुविधा के लिए वहां बस स्टाप केंद्र का निर्माण किया जा सके। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी परिवहन विभाग की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुँचाने के लिए शत प्रतिशत प्रयास करें और योजना के प्रचार-प्रसार एवं क्रियान्वयन में पूरी तत्परता दिखाएँ। बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन, लाभार्थियों की सूची, आवेदन प्रक्रिया और निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई और आगामी कार्यों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।


