35.5 C
Khagaria
Saturday, May 9, 2026

मानसी अंचल में नए सीओ ने किया पदभार ग्रहण

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जिले के मानसी अंचल में सरकार की ओर से पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इसके तहत बीते दिनों मानसी सीओ राजन कुमार का भी स्थानांतरण किया गया। सोमवार को मानसी सीओ अमीर हुसैन के रूप में ने पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करते ही सीओ ने कहा कि अंचल का सभी कार्य ससमय पूर्ण किया जाएगा। इधर लोगों का कहना है कि अंचल के सभी हल्का में बिचौलिए का बोलबाला है। नए सीओ के लिए यह चुनौतीपूर्ण कार्य है। सूत्रों के अनुसार राजस्व कर्मचारी अपने स्तर से एक, दो नहीं तीन-तीन मुंशी रख कर काम करवाते हैं। जिससे रैयत परेशान हैं। वही मानसी सीओ अमीर हुसैन ने कहा कि बिचौलिए को किसी भी सूरत में बख्सा नहीं जाएगा।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें