38.6 C
Khagaria
Sunday, April 26, 2026

राष्ट्रीय स्तर तलवारबाजी मिनी प्रतियोगिता14/6/2024 से 17/ 6/ 2024 को उड़ीसा राज य के कटक जिले में नेहरू स्टेडियम

जगदूत न्यूज  जहानाबाद नेटवर्क 

जहानाबाद जिले के दस वर्षीय विक्रम राज, जो की गौरापुर के रहने वाले हैं ,जहानाबाद तलवारबाजी संघ के अंदर एक साल से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं । जिला खेल कार्यालय से जिला खेल पदाधिकारी सह सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग जहानाबाद , श्रीमती पूनम कुमारी द्वारा खिलाड़ी को शुभकामनावो के साथ कटक में होने वाले राष्ट्रीय स्तर के तलवारबाजी मिनी प्रतियोगिता के लिए अंडर 12 की बालक वर्ग में शामिल होने के लिए रवाना किया गया ।साथ में जिला तलवारबाजी संघ के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर खिलाड़ी कुणाल एवम अमित भी मौजूद थे। सचिव अन्नू शक्ति सिंह जी ने कहा की ये हमारे संघ का होनहार खिलाड़ी है मुझे उम्मीद है की आगामी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेगा। विक्रम के पिता इंदल कुमार जी का महती योगदान रहा है जिसके कारण विक्रम राज राष्ट्रीय स्तर तक की प्रतियोगिताओ में भाग ले रहे है। जहानाबाद जिले में प्रतिभा की कमी नहीं है सिर्फ निखारने जरूरत है। ये राष्ट्रीय स्तर तलवारबाजी मिनी प्रतियोगिता 14-6-24 से 17-6-24 को उड़ीसा राज्य के कटक जिले में नेहरू स्टेडियम में होने वाला है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें