*डॉ.लोहिया के समाजवादी विचार और उनकी कृति आज भी प्रासंगिक- सदर विधायक बबलू मंडल*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया,23 मार्च महान समाजवादी चिंतक एवं स्वतंत्रता सेनानी डॉ. राममनोहर लोहिया की जयंती सोमवार को कचहरी रोड स्थित विधायक कार्यालय के कर्पूरी सभागार में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सदर विधायक बबलू कुमार मंडल सहित उपस्थित जदयू पदाधिकारियों ने लोहिया जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। लोहिया के नाम का गगनभेदी जयकारे भी लगाए गए।सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि डॉ. लोहिया ने अपना संपूर्ण जीवन समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया। वे केवल राजनेता नहीं, बल्कि दूरदर्शी विचारक और सच्चे समाज सुधारक थे। उन्होंने 23 मार्च 1910 को जन्म लेकर स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाई और महात्मा गांधी के साथ मिलकर अंग्रेजों के खिलाफ कई आंदोलनों का नेतृत्व किया। विधायक मंडल ने कहा कि लोहिया समाजवादी विचारधारा के प्रणेता थे, जिन्होंने समानता, न्याय और समरसता पर आधारित समाज की कल्पना की। उनका मानना था। कि जब तक कमजोर वर्गों को बराबरी का अधिकार नहीं मिलेगा, तब तक लोकतंत्र अधूरा रहेगा। उन्होंने महिलाओं, पिछड़े वर्गों और गरीबों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष किया।
उन्होंने आगे कहा कि लोहिया का जीवन सादगी, ईमानदारी और संघर्ष का प्रतीक रहा। उनके बताए मार्ग पर चलते हुए नीतीश कुमार ने सामाजिक न्याय के साथ विकास को गति दी है। आज के समय में लोहिया के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं।
कार्यक्रम में जदयू प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति सदस्य दीपक सिन्हा व नीलम वर्मा, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल, जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जिला कोषाध्यक्ष संदीप केडिया, छात्र संघ जिलाध्यक्ष सिद्धांत कुमार छोटू, जिला महासचिव पंकज कुमार उर्फ पिंकू सिंह, पंकज चौधरी, राजीव कुमार, सुमित कुमार, नवनीत कुमार सिंह, रंजन कुमार एवं संतोष कुमार साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में विधायक ने सभी को धन्यवाद देते हुए लोहिया के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।


