JNA/ आर आर वर्मा
पटना।बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने शिक्षकों और छात्र-छात्राओं के लिए एक नई गाइडलाइन जारी किए जाने का समाचार मिला है। Jna.के अनुसार अब हर माह शिक्षा विभाग प्रत्येक प्रखंड में एक शिक्षक छात्र और छात्रा का चयन कर उन्हें सम्मानित करने या शिक्षा विभाग ने यह भी निर्देश दिया है कि अब से स्कूल में किसी भी हालत भी बच्चों की पिटाई नहीं होगी। वहीं शिक्षा विभाग प्रति माह प्रत्येक प्रखंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले किसी एक शिक्षक, एक प्रतिभाशाली छात्र व छात्रा का चयन कर उन्हें सम्मानित करेगा। सम्मान शिक्षा विभाग अपर मुख्य सचिव व प्रधान सचिव द्वारा दिया जाएगा। जल्द ही शिक्षा विभाग चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराएगा। इधर, गुरुवार को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने विद्यालय में शिक्षकों की भूमिका के संबंध में एक मार्गदर्शिका जारी की।यह पांच श्रेणियों क्रमश: छात्र स्वरूप, विद्यालय प्रबंधन, कक्षा प्रबंधन, छात्र प्रबंधन और अभिभावक प्रबंधन के संबंध में है।
यह विशेष रूप से कहा गया है कि किसी भी परिस्थिति में शारीरिक दंड का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए जो बच्चे के व्यवहार को नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है।
शिक्षा विभाग के कर्मियों व शिक्षकों में जितनी मुंह उतनी वातें करते दिखे।
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने विद्यालय में शिक्षकों की भूमिका के संबंध में एक मार्गदर्शिका जारी,जाने
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


