*कहा- दम है तो बंद करवा कर दिखाएं स्मैक का कारोबार, पुलिस भी वसूली कर छोड़ देती है*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जिले में नशे का कारोबार किस कदर हावी है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि स्मैक की लत से परेशान बहादुरपुर थाना क्षेत्र के शुभागाजी घाट निवासी भूषण जायसवाल का पुत्र अंकित कुमार उर्फ बिट्टू कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से स्मैक के चूर्ण के साथ खुलेआम प्रशासन और गृह मंत्री को चुनौती दे डाली। युवक का कहना है कि इलाके में स्मैक का धंधा बेखौफ जारी है और इसे रोकने की ताकत किसी में नहीं है। युवक ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति करती है। “पकड़ती है, पैसे लेती है और फिर छोड़ देती है” ऐसा आरोप लगाकर उसने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए। उसका कहना है। कि, उपमुख्यमंत्री मुझे भले ही गिरफ्तार करवा दे, लेकिन स्मैक का धंधा बंद नहीं करवा पाएंगे। युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और खगड़िया प्रशासन को चुनौती देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो इलाके से स्मैक का कारोबार पूरी तरह बंद करवा कर दिखाएं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में भी चर्चा तेज हो गई है। लोगों का कहना है, कि नशे के बढ़ते प्रभाव से समाज पर बुरा असर पड़ रहा है। और प्रशासन को इस दिशा में ठोस कदम उठाने की जरूरत है। अब देखना यह है कि इस खुले चुनौती के बाद प्रशासन क्या कार्रवाई करती है और नशे के इस बढ़ते कारोबार पर क्या प्रभाव पड़ता है। फिलहाल पुलिस उक्त युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


