26.3 C
Khagaria
Sunday, May 10, 2026

स्वच्छता पखवाड़ा में अरवल जिला प्रशासन ने किंजर में मनाई स्वच्छोत्सव

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख

* स्वच्छोत्सव 2025 पर लगाई गई सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का जागरूकता शिविर*

जहानाबाद किंजर (अरवल) : शनिवार को किंजर पुनपुन नदी तट स्थित सूर्य मंदिर प्रांगण में स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत स्वच्छ बिहार अभियान चलाई जा रही है वही इस कार्यक्रम में सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का शिविर का भी आयोजन कर योजनाओं के प्रति जागरूकता चलाई जा रही है। इस स्वच्छोत्सव में पर्यावरण जल जीवन हरियाली सामुदायिक स्वास्थ्य शिविर, मतदाता जागरूकता अभियान, महिला सशक्तिकरण, एक वृक्ष मां के नाम, समेकित बाल विकास योजना के तहत गोद भराई रस्म, जीविका द्वारा स्वयं सहायता समूह, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि योजना का किंजर में शिविर लगाकर लोगों को जागरूक किया गया। इस स्वच्छता कार्यक्रम का शुभारंभ अरवल जिलाधिकारी कुमार गौरव ने वायुदाता पीपल के पौधा रोपण कर शुभारंभ की। इस मौके पर पुनपुन नदी तट पर उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार, अपर समाहर्ता सईदा खातून, भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने भी एक-एक वृक्ष लगाएं एवं उप विकास आयुक्त ने जिलाधिकारी को पौधा भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने उपस्थित जन समूहों को संबोधित करते हुए कहा कि यह अभियान देश भर में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के रूप में 2017 से आयोजित की जा रही है, इस वर्ष यह सेवा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक मनाया जा रहा है। स्वच्छोत्सव पर आधारित हरित उत्सव क्लीन एंड ग्रीन फेस्टिवल मनाने पर बल दिया जा रहा है। इस अभियान में स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिलाधिकारी ने अपने-अपने पंचायत को स्वच्छ बनाने के लिए शपथ भी दिलाई। वहीं इस कार्यक्रम में महिलाओं की अपार जन सैलाब उमड़ी जिसमें जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य के प्रति भी महिलाओं को जागरूक किया और कहा कि अपने-अपने स्वास्थ्य का जांच अवश्य कराये ताकि आपके स्वास्थ्य में किसी भी प्रकार की कोई भी कमी रहे तो उसे समय रहते ठीक किया जा सके, मतदाताओं को जागरुक करते हुए, जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता आपकी ताकत है मतदान का अधिकार को न छोड़े सभी लोग अपने मतदान का प्रयोग करें। इसके लिए जिलाधिकारी ने लोगों को भी मतदान के लिए शपथ दिलाई वहीं जिलाधिकारी एवं सभी जिला प्रशासन के पदाधिकारियो ने उक्त कार्यक्रम में लगाए गए शिविर का घूम-घूम कर निरीक्षण भी किया। इस मौके पर जीविका दीदी ने मतदाता जागरूकता के लिए आकर्षक इको फ्रेंडली रंगोली भी बनाई थी। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के प्रति अपने लोक गायन से लोगों को जागरुक किया। साथ ही समेकित बाल विकास योजना के तहत गोद भराई की रस्म भी पुरी की गई, जिसमें जिलाधिकारी, उपविकास आयुक्त, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी माला कुमारी करपी सीडीपीओ माला सिन्हा ने इस रस्म में पहुंची महिला को गिफ्ट देकर सम्मानित भी किया। वही इस कार्यक्रम को ग्रामीण जनता पहुंचने के लिए सेल्फी प्वाइंट भी बनाई गई थी। इस कार्यक्रम में करपी प्रखंड विकास पदाधिकारी रोहित सिंह, किंजर एपीएचसी प्रभारी डॉक्टर संजीव कुमार, थानाध्यक्ष सिमरन राज, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि कमलेश कुमार स्वच्छता पर्यवेक्षक प्रमोद सिंह रामदेव सिंह आदि कई प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें