जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद उप विकास आयुक्त डॉ. प्रीति की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में जल-जीवन-हरियाली कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सार्वजनिक जल संचयन संरचनाओं का निरीक्षण कर 2270 संरचनाओं का सत्यापन किया गया, जिनमें 267 अतिक्रमित संरचनाओं को मुक्त कराया गया। पांच एकड़ से अधिक वाले 30 तालाबों में 24 पर कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि शेष 6 तालाबों पर शीघ्र कार्य कराने का निदेश कार्यपालक अभियंता, MWRD को दिया गया। 1839 कुओं का सत्यापन कर कार्य योग्य कुओं पर शीघ्र कार्य न होने पर खेद व्यक्त करते हुए जिला पंचायत राज पदाधिकारी को त्वरित कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। शहरी क्षेत्र की समीक्षा में 180 चापाकलों का विलोपन करने का निर्णय लिया गया और इसके लिए 4 सदस्यों की टीम बनाकर सत्यापन कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। जिले के उन भवनों को चिन्हित करने एवं पोर्टल पर प्रविष्टि करने का निर्देश दिया गया जिन पर RWH का निर्माण हो चुका है। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 में हुए पौधारोपण की सभी प्रविष्टियाँ जल-जीवन-हरियाली पोर्टल पर करने का निर्देश वन प्रमंडल एवं सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को दिया गया, ताकि योजना की सभी गतिविधियाँ समयबद्ध रूप से पूर्ण हों और जिले की यह प्रगति और मजबूत हो।


