28.1 C
Khagaria
Saturday, May 9, 2026

अधिवक्ता परिषद बिहार की नई समिति गठित

*खगड़िया जिला इकाई की विभाग बैठक में लिए गए अहम फैसले*

जेएनए/एम देव पत्रकार नगर खगड़िया सिविल कोर्ट खगड़िया के अधिवक्ता संघ सभागार में अधिवक्ता परिषद बिहार, जिला इकाई खगड़िया की विभाग बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रांत संयोजक श्री अमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ वंदे मातरम गान और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अधिवक्ता परिषद बिहार के प्रदेश महामंत्री ने बताया कि अधिवक्ता परिषद बिहार निबंधन विभाग, बिहार से निबंधित एक गैर-राजनीतिक संस्था है। इसकी स्थापना 7 सितंबर 1992 को दिल्ली में हुई थी, जिसके संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी हैं। संस्था भारतीय न्यायिक प्रणाली में सुधारों को बढ़ावा देती है, जो भारतीय सांस्कृतिक और दार्शनिक परंपराओं के अनुरूप हैं। यह बिहार बार काउंसिल से अलग एक स्वैच्छिक संगठन है। बैठक में सिविल कोर्ट खगड़िया में कार्यरत अधिवक्ताओं की नई जिला समिति गठित की गई:

1. *जिलाध्यक्ष*: सुबोध कुमार सिन्हा

2. *उपाध्यक्ष*: धनंजय कुमार, अरुण कुमार

3. *जिला महामंत्री*: कनेडी कुमार कौशल

4. *जिला मंत्री*: मनोज कुमार देव, वासुदेव प्रसाद सिन्हा

5. *कोषाध्यक्ष*: गोपाल कुमार

6. *जिला महिला प्रमुख*: नीलम वर्मा

7. *मार्गदर्शक मंडल सदस्य*: कमल कुमार गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष

विभाग बैठक में जमुई, मुंगेर और लखीसराय के अधिवक्ता भी शामिल हुए। मंच संचालन सुबोध सिन्हा और धन्यवाद ज्ञापन शैलेंद्र कुमार सिंह ने किया। बैठक में धरनीधर सिंह, केडी सिंह, सुरेंद्र कुमार, रविंद्र सिंह पटना, सच्चिदानंद शर्मा, श्याम शंकर सहाय, प्रणव भारती, राजीव सिंह, संजय कुमार, धन्नामल, मनीषा सिंह, नीलम वर्मा, मनोज देव, अजय भारती, चेतन कुमार कार्यालय सचिव सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे। बैठक का समापन राष्ट्रीय गान जन गण मन के साथ किया गया।

 

 

 

 

 

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें