32.9 C
Khagaria
Sunday, May 10, 2026

उपाध्यक्ष किशोर कुमार रवि ने कहा राजेंद्र चौक का बसंती चैती दुर्गा मेला ग्रामीण व शहरी श्रद्धालुओं के लिए पवित्र संगम सागर है

जेएनए/ अमित प्रिंस  पत्रकार नगर, खगड़िया।शहर के राजेंद्र चौक स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर एवं चैती दुर्गा और रामनवमी मेला के आयोजन को लेकर बीते रात मंगलवार को श्री श्री 108 बसंती चैती दुर्गा पूजा समिति की बैठक समिति के उपसचिव राजकुमार जायसवाल के आवास पर समिति के उपाध्यक्ष किशोर कुमार रवि की अध्यक्षता में की गई बैठक में शक्ति स्वरूपा मां जगदंबा का पूजन उत्सव शांति एवं सहर्ष के साथ धूमधाम से मनाने एवं विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया वहीं भव्य पंडाल वह तोरण द्वार रंग बिरंगे फूलों से मंदिर की सजावट आगंतुक श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था मेला में खोये-पाए बच्चों को उनके परिजन तक पहुंचाने हेतु सूचना केंद्र की स्थापना शांति सद्भावना बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल और सुरक्षा के लिए नौजवानों की तैनाती बच्चों के लिए मनोरंजन के लिए झूले तथा मिकी माउस लगाने का निर्णय लिया गया मौके पर समिति के उपाध्यक्ष किशोर कुमार रवि ने कहा राजेंद्र चौक का बसंती चैती दुर्गा मेला ग्रामीण और शहरी श्रद्धालुओं के लिए पवित्र संगम सागर है समिति के सचिव पंकज कुमार रंजन ने नगर वासियों में मेले को सफल आयोजन में तन मन से सहयोग करने की अपील वही समिति के उप सचिव राजकुमार जायसवाल ने चैती दुर्गा पूजा व मेला का आयोजन अब तक सहयोग करने वालों का आभार व्यक्त किया वही समिति के युवा अध्यक्ष वकील यादव ने कहां की मेले की सफलता की जिम्मेदारी यो सहित नगर प्रशासन को निस्वार्थ भाव से लेनी चाहिए वहीं समिति के मीडिया प्रभारी समाजसेवी अमित कुमार प्रिंस ने रामनवमी को भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन से अधिक पुलिस बल की मांग करते रहने कहा की सालाना जिला प्रशासन से भरपूर सहयोग मिलता रहा है और आगे भी इसकी उम्मीद है उन्होंने कहा कि चैती दुर्गा और रामनवमी मेले के दौरान और इसके लिए समिति के द्वारा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया बैठक में भूषण यादव ,सदानंद यादव, कुणाल यादव मनोहर देव ,सन्नी कुमार, कुंदन यादव ,लक्ष्मण यादव सहित सदस्य उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें