35.6 C
Khagaria
Friday, April 24, 2026

चौथम के ब्रम्हा गांव से 85 वर्षीय वृद्ध लापता, लाल गमछा और टोपी पहने थे,परिवार परेशान

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र के ब्रम्हा गांव से खोजराहा गांव निवासी 85 वर्षीय वृद्ध रामखेलावन बढ़ई चौथम थाना क्षेत्र के ब्रम्हा गांव में अपने ससुराल मुंडन कार्यक्रम में आए हुए थे।इसी के दौरान अचानक ब्रह्मा गांव से लापता हो गए हैं। परिजनों के अनुसार वे मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे और भोज घर से ही कहीं चले गए। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि लापता वृद्ध ने लाल गमछा और सिर पर टोपी पहन रखी थी। काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार के लोग काफी परेशान हैं और आसपास के क्षेत्रों में लगातार तलाश कर रहे हैं। वहीं ब्रह्मा गांव निवासी पप्पू कुमार शर्मा ने बताया कि उनके फूफा मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने आए थे, लेकिन भोज घर से अचानक कहीं निकल गए और उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। वहीं राजेंद्र शर्मा ने बताया कि परिवार के लोग लगातार आसपास के गांवों और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि अगर कहीं भी रामखेलावन बढ़ई दिखाई दें तो तुरंत 8051479361 या 9113853080 पर संपर्क करें, ताकि उन्हें सुरक्षित घर लाया जा सके और परिवार की चिंता दूर हो सके।इधर लापता वृद्ध के पुत्र उमेश बढ़ई ने कहा कि मेरे पिता अपने ससुराल ब्रह्मा गांव आए हुए थे इसी के दौरान यज्ञ के घर से लापता हो गया है।वही उन्होंने कहा कि मेरे पिता दिनांक छह मार्च को बदला घाट स्टेशन के हनुमान मंदिर के पास बैठा हुआ था वहां से कहा गया किसी को पता नहीं चल पाया है।वही उन्होंने आम लोगों से अपील किए कि कही भी दिखे तो दिए गए नंबर पर जानकारी दे ताकि बिछड़े परिवार से मिल सके।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें