42.5 C
Khagaria
Wednesday, April 22, 2026

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न देने का स्वागत

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद भारत सरकार द्वारा बिहार एवं पिछड़े समाज का सम्मान बढ़ाते हुए सामाजिक समरसता के लिए जीवन अर्पित करने वाले जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न देने के लिए आदरणीय यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अजय कुमार देव जी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न देने का स्वागत किया है एवं केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को धन्यवाद दिया । उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार ने अति पिछड़ों के मसीहा कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न देकर साबित किया है कि देश में वंचितों का सम्मान झुकने नहीं दिया जाएगा।

आज जो कर्पूरी जी को अपना वैचारिक गुरु कहते हैं ,उनको जवाब जरूर देना चाहिए आखिर अब तक जननायक को सम्मान क्यों नहीं दिलवा पाए थे। प्रधानमंत्री जी का नारा है सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका सम्मान । भारतीय जनता पार्टी जहानाबाद जिला के सभी पार्टी पदाधिकारी ने भी कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न देने के भारत सरकार के फैसले पर खुशी जाहिर की है जिसमें जिला उपाध्यक्ष सोहन प्रसाद काकू, शैलेश कुमार ,कृष्णकांत राय, मंजू देवी, कविंद्र प्रजापति, महामंत्री धीरज कुमार, अनिल ठाकुर, रामसुभग शर्मा , अमित रोशन, विनोद पाठक, रवि रंजन, विमलेश शर्मा ,धर्मेंद्र चौहान, ब्रजेश कुमार, जयप्रकाश केसरी ,विजय सत्कार ,सर्वेश वर्मा ,मनोज पासवान, पुष्पा कश्यप, महेंद्र कुमार, कृष्णकांत कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर जी को भारत सरकार द्वारा भारत रत्न दिए जाने पर खुशी जाहिर की।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें