43.5 C
Khagaria
Wednesday, April 22, 2026

अधिवक्ता के आकस्मिक निधन से शोक की लहर

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जिला विधिज्ञ संघ के अधिवक्ता इम्तियाज अहमद के ठंढ लग जाने से कोर्ट परिसर में करीब बारह बजे आकस्मिक निधन हो जाने के कारण सभी अधिवक्ताओं में शोक की लहर ब्याप्त हो गया और शोकाकुल अधिवक्ताओं ने करीब एक बजे जिला विधिज्ञ संघ पुस्तकालय में शोक सभा के बाद एवं मृतक अधिवक्ता को दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद स्वयं को न्यायिक कार्य से अलग कर लिया, जिसके कारण दोपहर के बाद न्यायालय में कोई न्यायिक कार्य नहीं हुआ। बताते चलें कि स्व. इम्तियाज अहमद पिता मोहम्मद अमीर हुसैन ग्राम व थाना कुर्था जिला अरवल के निवासी थे और वे जहानाबाद एवं अरवल दोनों जिले की अदालतों में वकालत करते थे।वे अपने पीछे अपनी पत्नी और तीन पुत्रों को छोड़कर स्वर्गवास किये हैं।करीब चार बजे दिन में जिला जज डा. राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सभी न्यायिक पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने शोक सभा करके मृतक अधिवक्ता स्व.इम्तियाज अहमद को दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित किये और उनके परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना किये। उल्लेखनीय है कि स्व.अहमद प्रतिदिन की तरह करीब साढ़े दस बजे कोर्ट आये थे और करीब बारह बजे ठंढ एवं उच्च रक्तचाप के कारण वे कोर्ट परिसर में ही गिरकर बेहोश हो गये,तब अधिवक्ताओं ने उन्हें उठाकर सदर अस्पताल लाये जहाँ इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई ।दूसरी ओर एक अधिवक्ता लिपिक शैलेन्द्र सिंह ग्राम मुठेर जिला जहानाबाद की मृत्यु कोर्ट से घर जाने के क्रम में करीब तीन बजे कोर्ट स्टेशन पर ट्रेन से गिर कर हो गयी।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें