33.2 C
Khagaria
Sunday, April 26, 2026

बिहार दिवस पवेलियन में उमड़ी भीड़, पारंपरिक कला और ‘मेड इन बिहार’ उत्पाद बने आकर्षण का केन्द्र

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद बिहार दिवस के अवसर पर उद्योग विभाग, बिहार द्वारा 22 मार्च से 24 मार्च 2026 तक आयोजित भव्य पवेलियन में आज दूसरे दिन भी आगंतुकों की भारी भीड़ देखने को मिली। यह विशेष प्रदर्शनी राज्य की समृद्ध पारंपरिक कला, शिल्प, उद्यमिता तथा औद्योगिक विकास को एक मंच पर प्रस्तुत कर रही है। पवेलियन में बिहार की प्रसिद्ध पारंपरिक कलाओं – अप्लिक (Applique), कशीदा (Kashida), मधुबनी पेंटिंग, सेरामिक कला, गुड़िया कला, जूट क्राफ्ट एवं सिक्की कला – की आकर्षक झलक देखने को मिल रही है। इन शिल्पकृतियों ने न केवल आगंतुकों का ध्यान आकर्षित किया, बल्कि स्थानीय कारीगरों की सृजनात्मकता और कौशल की भी सराहना की जा रही है। इसके साथ ही, खादी एवं हैंडलूम उत्पाद, “मेड इन बिहार” बैग तथा स्टार्टअप्स के नवाचार उत्पाद भी लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। आगंतुक इन उत्पादों में गहरी रुचि दिखा रहे हैं और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं।पवेलियन में उद्योग विभाग की प्रमुख योजनाओं – जैसे बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (BIADA) एवं Invest Bihar – की जानकारी भी प्रदर्शित की गई है, जिससे उद्यमियों और निवेशकों को राज्य में उपलब्ध अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी मिल रही है।यह आयोजन न केवल बिहार की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित कर रहा है, बल्कि “आत्मनिर्भर बिहार” के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में भी एक सशक्त कदम साबित हो रहा है। उद्योग विभाग, बिहार सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे 24 मार्च तक इस पवेलियन का अवलोकन करें और बिहार की कला, शिल्प एवं औद्योगिक संभावनाओं को नजदीक से जानें।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें