39 C
Khagaria
Sunday, April 26, 2026

भविष्य की संभावना को न तोड़े, बाल श्रम को नकारे

जगदूत न्यूज जहानाबाद नेटवर्क 

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर विकास भवन, जहानाबाद के सभा कक्ष में श्रम अधीक्षक, श्री शशि शेखर की अध्यक्षता में बाल श्रम के विरूद्ध जन जागरूकता अभियान पर कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर विभिन्न वत्ताओं द्वारा बाल श्रम जैसी सामाजिक कुप्रथा की समस्याओं एवं उसके निदान पर अपना विचार व्यक्त किये।
👉 श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, मोदनगंज, श्री रामबाबु कुमार ने बाल एवं किषोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम 1986 (संशोधित 2016) के अन्तर्गत विभिन्न प्रावधानों के बारे में विस्तृत रूप से बताया।
👉14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से कोई भी काम लेना तथा किशोर-किशोरियों (14 एवं 14 वर्ष से अधिक और 18 वर्ष से कम) खतरनाक व्यवसायों एवं प्रक्रियाओं में काम लेना दंडनीए अपराध है।
👉 दोषी नियोजकों (काम कराने वाला) को 50,000/-रूपये तक जुर्माना और 2 वर्ष तक कारावास की सजा भी हो सकती है।
👉 इसके अतिरिक्त माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार दोषी नियोजकों से 20,000/-रूपये क्षतिपूर्ति की राशि भी वसूली जाएगी।
👉 श्रम अधीक्षक, जहानाबाद द्वारा जहानाबाद जिला में बाल श्रम के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियानों खासकर धावादल की कार्यवाईयों तथा विमुक्त कराये गये बाल श्रमिकों के पुनर्वास पर जानकारी दी तथा उपस्थित लोगों से बाल श्रम कुप्रथा को समाप्त करने की अपील की गई। उन्होंने प्रखण्ड और पंचायत स्तर के बाल श्रम टास्क फोर्स को सक्रिय रूप से संवेदनषील गाॅवों और परिवारों को चिन्हित कर बाल श्रम के रोकथाम हेतु आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की।
👉 जहानाबाद जिले में वर्ष 2014 से बिहार से बाहर 96 बच्चो को बाल श्रम से विमुक्त कराया गया है जिसमें सर्वाधिक श्रमिक जयपुर, राजस्थान के चुड़ी उधोग से विमुक्त कराया गया है।
👉 दिनांक-01.04.2023 से दिनांक-12.06.2024 तक जहानाबाद जिले से कुल-12 बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया गया। इनके पूनर्वास की कार्यवाई की जा रही है।
👉 जिला नियोजन पदाधिकारी, जहानाबाद द्वारा बाल श्रम की समस्याओं तथा उसके निदान पर प्रकाष डालते हुए कौषल विकास कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को रोजगारोन्मुख करने की सरकारी प्रयासों के बारे में बताया गया।
👉 मंच संचालन श्री पंकज कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, काको द्वारा लिया गया।
👉 कार्यशाला के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा बाल श्रम के किसी भी रूप में उपयोग नहीं करने हेतु शपथ लिया गया।
👉 इस कार्यशाला में जिला नियोजन पदाधिकारी श्री नीतीश कुमार सिन्हा के साथ साथ बिहार चेम्बर ऑफ कामर्स के जिलाध्यक्ष, श्री कैलाश पोद्दार, जिला बाल संरक्षण समिति के सदस्य, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, मखदुमपुर, घोषी, जहानाबाद सदर, काको, मोदनगंज, हुलासगंज एवं रतनी फरीदपुुर, विभिन्न ट्रेड यूनियन तथा स्वयंसेवी संगठन जनसाहस, सेंटर डायरेक्ट एवं बचपन बचाओं के प्रतिनिधि भी सम्मिलित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें