जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद आयोजित कर संबंधित विभागों को दिशा निर्देश दिया गया।बैठक में सर्वप्रथम पर्यटन विभाग, बिहार एवं जिला प्रशासन, जहानाबाद के संयुक्त तत्वावधान में मखदुमपुर प्रखंड अंतर्गत वाणावर पहाड़ी के तलहटी में आयोजित होने वाले *‘‘वाणावर महोत्सव, 2023’ के लिए 24 दिसम्बर, 2023 की तिथि निर्धारित की गई।*
इसके साथ ही विभिन्न विभागों को महोत्सव के सफल संचालन हेतु बिंदुवार निर्देश दिए गए, कर ली गई तैयारी की विभागवार समीक्षा की गई, जिसमें कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत को साफ सफाई, कचरा प्रबंधन का दायित्व देते हुए आवश्यक प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया गया। कार्यपालक पदाधिकारी पीएचइडी को महोत्सव स्थल पर पानी तथा शौचालय की व्यवस्था करने तथा नियमित सफाई कराने निर्देश दिया गया। जिला नजारत उप समाहर्ता को इस महोत्सव के आयोजन में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को महोत्सव के संबंध में सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार करने, समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित कराने आवश्यकतानुसार फ्लेक्स संस्थापन करने निर्देश दिया गया, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी ने बताया कि जिला मुख्यालय के साथ -साथ पटना एवं गया में फ्लैक्स लगा कर प्रचार प्रसार किया गया है। विधि व्यवस्था के संधारण हेतु अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को दायित्व दिया गया।
*निशुल्क फीडर बसों से पहुंचे कार्यक्रम में:*
*आम जनों को सूचना है कि दिनांक 24 दिसंबर 2023 रविवार को वनावर की तलहटी में वाणावर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में पहुंच को सुगम बनाने के लिए आम लोगों के लिए निशुल्क फीडर बस सेवा की व्यवस्था की गई है । कुल चार फीडर बस सेवाएं सुबह 9:00 बजे से संचालित होगी । 2 बस, जिला मुख्यालय के अरवल मोड़ से एवं दो बस मखदुमपुर प्रखंड कार्यालय के समीप से शुरू होगी। कार्यक्रम के दिन बस सेवा,9 बजे सुबह से लगातार अपने स्थल से , वानावर कार्यक्रम स्थल तक लाना और ले जाना सुनिश्चित करेगी। सभी आम जनों से अनुरोध है कि इस सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और सब परिवार कार्यक्रम में सम्मिलित हो।*
कार्यपालक अभियंता आरडब्ल्यूडी को रोड की मरम्मती करने का निर्देश दिया गया। जिला योजना पदाधिकारी को होटल नागार्जुनी विहार के क्रियान्वयन संबंधी कार्यों का अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया।
वाणावर महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हेतू स्थानीय कलाकारों का भी चयन कर लिया गया है।
*स्थानीय चयनित कलाकारों द्वारा भी कार्यक्रम में प्रस्तुति दी जाएगी। वाणावर महोत्सव के अवसर पर देश की ख्याति प्राप्त पार्श्य गायिका ममता शर्मा, लोक गायक सत्येन्द्र संगीत तथा मगध संगीत संस्थान, पटना द्वारा कार्यक्रम में जलवा बिखेरा जाएगा।*
उक्त बैठक में जिला पदाधिकारी के साथ साथ अपर पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त श्री परितोष कुमार, अपर समाहर्ता श्रीमती सुधा गुप्ता, सिविल सर्जन, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, जिला नजारत उप समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,भूमि सुधार उप समाहर्ता, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण, कार्यपालक अभियंता आरडब्ल्यूडी, कार्यपालक अभियंता आरसीडी, कार्यपालक अभियंता पीएचइडी, कार्यपालक पदाधिकारी मखदुमपुर नगर पंचायत एवं अन्य विभागों के कार्यालय प्रधान उपस्थित थे।
जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडे के द्वारा समस्त जिला प्रशासन की ओर से जिला वासियों एवं जिला के बाहर के सभी कल मर्मज्ञो को कार्यक्रम में सब परिवार शामिल होने के लिए आह्वान किया गया है।


