41.6 C
Khagaria
Wednesday, April 22, 2026

जिला पदाधिकारी द्वारा देर रात रेलवे स्टेशन जहानाबाद एवं दक्षिणी स्थित ईटा भट्ठा के श्रमिक के बीच कंबल का वितरण किया गया

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद बिहार जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय द्वारा कल दिनांक 21 दिसंबर के देर रात्रि को रेलवे स्टेशन जहानाबाद एवं दक्षिणी स्थित ईंट भट्ठे के श्रमिकों के बीच कंबल का वितरण किया गया।इस दौरान उप विकास आयुक्त श्री परितोष कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अविनाश कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्रीमती पुनम कुमारी एवम कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद जहानाबाद भी उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी ने लगभग 10:00 बजे रेलवे स्टेशन जहानाबाद के यात्री शेड, प्लेट फॉर्म पर स्थित प्रतीक्षा सेड में पहुंचे एवम वृद्ध ,भिक्षुक के बीच कंबल का वितरण किया। इस क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा ऐसे परित्यक्त भिक्षावृत्ति में लिप्त वृद्धजन से यह भी पूछा गया कि उनके परिवार द्वारा किन परिस्थितियों में उनका परित्याग किया गया है। सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा और कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद को आदेश दिया गया कि श्रम विभाग के सहयोग से रेलवे स्टेशन ,दरगाह तथा अन्य भी ऐसे सार्वजनिक जगहों पर जहां वृद्ध या भिक्षुक पाए जा सकते हैं, उनका सर्वे करें और उनके पुनर्वासन के लिए सभी व्यवस्थाएं करना सुनिश्चित करें और यह भी सुनिश्चित करें कि सभी वृद्धो का ,दिव्यांगो का ,सामाजिक सुरक्षा पेंशन में अच्छादन हो। दक्षिणी स्थित ईंट भथे पर भी भट्ठा श्रमिको से मिलकर उनके बीच कंबल का वितरण किया गया। पूनम कुमारी सहायक निदेशक हमारी सुरक्षा को यह निर्देश भी दिया गया कि ऐसे सभी भट्ठा का सर्वे श्रम विभाग की मदद से करवाना सुनिश्चित करें कि श्रमिकों के साथ रह रहे वृद्ध माता-पिता को पेंशन का भुगतान हो कई श्रमिक स्वयं भी वृद्ध है उन्हें भी सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ प्राप्त हो। साथ ही श्रम अधीक्षक अपने स्तर से यह भी सुनिश्चित कर लेंगे की श्रम विभाग द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी का भुगतान इन श्रमिकों को किया जा रहा है। कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद द्वारा रैन बसेरा की स्थिति का भी जाया जा जिला पदाधिकारी द्वारा लिया गया। कंबल का वितरण सामाजिक सुरक्षा के वस्त्र वितरण कार्यक्रम के तहत किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत दिव्यांग , लाचार एवं भिक्षुको के बीच कंबल का वितरण किया जाता है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें