27.2 C
Khagaria
Saturday, May 9, 2026

समृद्धि यात्रा के बारे में जहानाबाद जिला प्रशासन की पुरी तैयारी

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख  जहानाबाद जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का मुख्यमंत्री के प्रस्तावित संभावित समृद्धि यात्रा को लेकर बेहतर तैयारी के बारे में मीडिया को बताया । जिला जहानाबाद बिहार के जहानाबाद जिले में आगामी 23 मार्च को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा जिले में समृद्धि यात्रा को लेकर जिला प्रशासन बेहतर तैयारी किया है। इस बात की जानकारी जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक अपराजिता लोहान ने दी है। जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि जिले में मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की विकासात्मक कार्य को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा अवलोकन की जाएगी और विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी रिमोट के माध्यम से की जाएगी। इधर पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि मुख्यमंत्री के संभावित प्रस्तावित समृद्धि यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन सुरक्षा को लेकर बेहतर इंतजाम किया है और जिले में मुख्यमंत्री के समृद्धि यात्रा के दिन आम लोगों के सड़क मार्ग के लिए रास्ता को डाइवर्ट भी की जाएगी।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें