34.8 C
Khagaria
Wednesday, April 22, 2026

स्काउट- गाइड प्रशिक्षण से आदर्श नागरिक बनने की शिक्षा मिलती है , पूनम कुमारी (सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा -सह- उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड कार्यालय परिसर जहानाबाद में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा -सह- उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा पूनम कुमारी ने करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में मैं भी स्काउट गाइड प्रशिक्षण करने का उत्सुक रही हूं, प्रशिक्षण से सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक कार्यों में सहयोग करने का अवसर के साथ नैतिक जिम्मेवारी की शिक्षा मिलती है, आज बालिकाएं भी हर क्षेत्र में कदम-से- कदम मिलाकर आगे बढ़ रही हैं और देश की सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रही है, जबकि जिस क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी ज्यादा है, वह बेहतर सुरक्षित है, वही स्काउट- गाइड प्रशिक्षण में युवा/ युवती को आदर्श नागरिक बनने की शिक्षा दी जाती है।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हरिशंकर कुमार (जिला संगठन आयुक्त) ने बताया कि विगत माह में बेहतर कार्य करने वाली तनी कुमारी, अनिशा कुमारी को सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा -सह- उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सम्मानित किए, जबकि अन्य गाइड को कार्यालय प्रकोष्ठ में सम्मानित किया गया।धन्यवाद ज्ञापन प्रियंका कुमारी एडवांस गाइड कैप्टन ने की, राष्ट्रगान के बाद सम्मान समारोह समाप्त हुआ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें