42.5 C
Khagaria
Wednesday, April 22, 2026

राज्यकृत मध्य विद्यालय मंदिर जहानाबाद के प्रांगण में पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती, डॉ अरविंद चौधरी

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद राजकीय कृत मध्य विद्यालय मांदिल (जहानाबाद) के प्रांगण में महान समाजवादी नेता, राजनीतिज्ञ ,समाज सुधारक, सोशलिस्ट समाज दल के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर साहब की जयंती मनाई गई। इसकी अध्यक्षता संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ अरविंद चौधरी ने किया। सर्वप्रथम समारोह में उपस्थित शिक्षक/ शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर साहब के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए शत-शत नमन किया, तदोपरांत उपस्थित लोगों ने अपना-अपना विचार व्यक्त करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत चर्चा किया। मौके पर उपस्थित प्रधानाध्यापक डॉ अरविंद चौधरी ने कहा की कर्पूरी बाबू एक महान राजनेता थे, जो दलितों, शोषितों वंचितों एवं पिछड़ों के मुखर आवाज थे, जिन्होंने ओबीसी की आरक्षण का वकालत किया और अपनी सारी जिंदगी समाज सेवा में लगा दिए। आज बहुत गर्व की बात है ,कि भारत सरकार द्वारा मरणोपरांत इन्हें भारत का सर्वोच्च सम्मान भारतरत्न से सम्मानित करने की घोषणा की है ।इसके लिए समस्त विद्यालय परिवार ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दिए ।कार्यक्रम में भाग लेने वालों में डॉअरविंद चौधरी, सहायक शिक्षक अरुण कुमार सिंह ,शीला कुमारी ,सरिता कुमारी ,सतीश सुंदरपुरी, अखिलेश प्रसाद सिंह कुमारी चित्रांगदा ,ऋषिकांत कुमार ,शक्ति कुमार, गंगा पासवान समेत समस्त विद्यालय परिवार।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें