34.8 C
Khagaria
Wednesday, April 22, 2026

स्वच्छता कर्मी हड़ताल पर,रेलवे जं. क्षेत्र में सफाई व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह ठप

जेएनए/ प्रभुजी पत्रकार नगर,खगड़िया । रेलवे जं. क्षेत्र में सफाई व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह ठप हो गयी है. वहीं
महीनों से मानदेय का भुगतान नहीं होने के विरोध में सफाईकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. हड़ताल के पहले दिन भी रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर कचरे का अंबार लगा रहा, जिससे आम को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. खगड़िया बजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों ने गंदगी और दुर्गंध को लेकर नाराजगी जतायी. सफाईकर्मियों का आरोप है । कि सफाई एजेंसी की मनमानी और रेल विभाग की उदासीनता से उनका मानदेय लंबे समय से लंबित है. उनका कहना है कि पर्याप्त सफाई उपकरण उपलब्ध नहीं कराये जाते और कम मजदूरों से अधिक काम लिया जाता है.सुत्रों के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि फंड उपलब्ध नहीं होने से एजेंसी को भुगतान नहीं किया जा सका, जिसके चलते कर्मियों का मानदेय अटका है। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बाहरी कर्मियों को बुलाने की कोशिश की गयी, लेकिन हड़ताली कर्मियों के विरोध से उन्हें वापस भेजना पड़ा. दूसरी ओर एजेंसी का कहना है कि सफाईकर्मी छोटी-छोटी बातों पर हड़ताल पर चले जाते हैं, जिससे कार्य प्रभावित होता है. रेलयात्रियों ने चिंता जताते हुए कहा कि बार-बार हड़ताल से रेल प्रशासन की छवि प्रभावित हो रही है और समस्या के स्थायी समाधान की जरूरत है. फिलहाल भुगतान विवाद और प्रशासनिक सुस्ती के बीच रेलयात्री गंदगी से जूझने को मजबूर है ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें