35.6 C
Khagaria
Friday, April 24, 2026

अंतरास्ट्रीय योगा दिवस २१ जून को इंडोर स्टेडियम में स्वयं एवं समाज के लिए होगा , योगा युवा भारत, अनिल कुमार सिंह 

जगदूत न्यूज जहानाबाद नेटवर्क 

21जून को “अंतराष्ट्रीय योगा दिवस” इंडोर स्टेडियम जहानाबाद में सुबह साढ़े पाँच बजे से मनाने का निर्णय पतंजलि परिवार द्वारा लिया गया, “दसवें योग दिवस” को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने के उद्देश्य से जिले के इंडोर स्टेडियम में एक कार्यक्रम का आयोज़न भी किया गया,
जिसमें पतंजलि परिवार के सभी संस्थान के साथी उपस्थित रहे,उक्त जानकरी पतंजलि युवा भारत के सोशल मीडिया प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने दी।
“विश्व योगा दिवस” को यादगार और शानदार बनाने मे पतंजलि कोई कसर नही छोड़ेगा, हमें अपने साथियों पर पूर्ण विश्वास है, इस बार का थीम है “स्वयं एवं समाज के लिए होगा योगा “उक्त बातें सभा में पाँचों प्रकल्प, पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान न्यास, महिला समिति, किसान सेवा समिति एवं युवा भारत को संबोधित करते हुए युवा भारत के सोसल मीडिया प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने कहा!
बैठक की अध्यक्षता पतंजलि के जिला प्रभारी डॉ उदय कुमार तिवारी ने की। जबकि संचालन मयंक मौलेश्वर भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के प्रभारी ने की,!
“विश्व योगा दिवस” के सफल आयोजन हेतू अनेक निर्णय भी लिए गये, जिसमें आयोजन स्थल के नियमित निरीक्षण भी शामिल है।उक्त सुझाव पतंजलि के संरक्षक
संजय कुमार आर्य ने दी , मयंक मोलेश्वर् ने मंच संचालन की सभा में अर्जुन पंडित , राम प्रवेश मिस्र, ब्रज किशोर शर्मा , बिक्की कुमार , विकास कुमार , शोभा देवी , कुसुम देवी , रिंकु कुमार , नीतीश कुमार , अशोक कुमार , अजय खेतान, ऊषा कुमारी , संगीता कुमारी , अमित, अमूल केशरी , पायल श्रेया आकर्षा सहित विश्वजीत कुमार (एक्यू- प्रेशर)आदि योगा प्रेमी उपस्थित रहे। धन्यबाद ज्ञापन पतंजलि के कर्मठ साथी राम प्रवेश विश्व कर्मा ने किया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें