32.9 C
Khagaria
Sunday, May 10, 2026

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र 217 घोषी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी पाठशाला एवं मतदाता जागरूकता संवाद का आयोजन

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख

*हर वोट है जिम्मेदारी, जहानाबाद की नई तैयारी*

जहानाबाद आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए, पूरे जिले में मतदाता जागरूकता एवं युवाओं में निर्वाचन साक्षरता बढ़ाने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज 217 घोषी विधानसभा क्षेत्र के उच्च विद्यालय घोषी, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनवा एवं उच्च विद्यालय बौरी में चुनावी पाठशाला एवं मतदाता जागरूकता संवाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निर्वाचन साक्षरता क्लब (Electoral Literacy Club – ELC) का गठन किया जा रहा है ।निर्वाचन साक्षरता क्लब एक ऐसा मंच है जो विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को रोचक गतिविधियों और व्यवहारिक अनुभवों के माध्यम से उनके निर्वाचन अधिकारों के प्रति संवेदनशील बनाता है और मतदाता पंजीकरण एवं मतदान प्रक्रिया से परिचित कराता है।ELCs केवल विद्यालयों में ही नहीं, बल्कि महाविद्यालयों और ग्रामीण समुदायों में भी संचालित किए जाते हैं। यहाँ शिक्षा और मनोरंजन का संगम होता है। विभिन्न गतिविधियाँ और खेल इस प्रकार से तैयार किए जाते हैं कि छात्र-छात्राएँ सोचने, प्रश्न पूछने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझने के लिए प्रेरित हों। भारत निर्वाचन आयोग का उद्देश्य इन क्लबों के माध्यम से युवाओं और भावी मतदाताओं में मतदान की संस्कृति को मजबूत करना है। इस कार्यक्रम में जिला SVEEP नोडल पदाधिकारी, सहायक SVEEP नोडल पदाधिकारी, एवं SVEEP आइकॉन श्री अमित कुमार एवं श्री अजीत कुमार की सक्रिय सहभागिता रही। उन्होंने छात्राओं-छात्रों से संवाद स्थापित किया, निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी दी और उन्हें प्रेरित किया कि वे इस जागरूकता को अपने परिवार और समाज तक फैलाएँ।सभी विद्यार्थियों से आग्रह किया गया कि वे न केवल भविष्य में अपने मताधिकार का प्रयोग करें, बल्कि अपने आसपास के लोगों को भी मतदान के महत्व से अवगत कराएँ। यह भी बताया गया कि एक-एक वोट लोकतंत्र की मजबूती, जनप्रतिनिधियों के चयन और समाज में न्याय एवं समानता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाता है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें