जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाब
*मृतक के परिजन को 10 लाख रुपया मुआवजा दो।
*काको बाजार में तथा कथित बाजार समिति के नाम पर रंगदारी वसूलना बंद करो*
जहानाबाद ज्ञातव्य हो कि 17 सितंबर 2025 को 59 वर्षीय मोहम्मद मोहसिन पिता सफरुद्दीन आलम ग्राम मुबारकपुर को काको बाजार में रंगदारी वसूल करने वाला भाजपा समर्थित विक्की पटेल ने दिनदहाड़े पीट पीट कर भरे बाजार में हत्या कर दिया ।यह घटना तब हुई जब वह संध्या पौने पांच बजे अपना गमछी बिछाकर फुटपाथ पर रोज की भांति सब्जी बेच रहा था ।रंगदारी वसूलने वाला विक्की कुमार आया उसे समय सफरुद्दीन मात्र ₹10 का ही सब्जी बेच पाया था, उसने उसे दे दिया₹15 मांगने पर उसने कहा₹5 बाद में दे देंगे ,लेकिन वह नहीं माना और उसने तू तू मैं के बाद लात मुक्का से मारने लगा ,वह जमीन पर गिर पड़ा, इसके बावजूद हत्यारे ने उसी कालोहे के बटखारा उठाकर पहले तो इसके छाती पर मार तत्पश्चात इसके हाइड्रोसिल को कुचलकर घटनास्थल पर ही हत्या कर दिया । घटना के 3:30 घंटा बाद स्थानीय पुलिस महज 1 किलोमीटर की दूरी से चलकर पहुंच। रोड जाम कर रहे प्रदर्शनकारियों को भगा कर लाश उठाकर पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद चला गया तथा 10:30 बजे रात्रि में ही लाश को उनके पैतृक गांव मुबारकपुर पहुंचा दिया।
आज अहले सुबह भाकपा माले के छह सदस्यीय टीम उनके घर पहुंचा ।टीम में शामिल थे भाकपा माले के जिला सचिव रामाधार सिंह प्रखंड सचिव विनोद कुमार भारती, इंसाफ मंच के नेता कामरेड बसी अहमद ,एपवा नेत्री रेणु देवी ,किसान नेता शौखीन यादव तथा हुलासगंज प्रखंड के सचिव प्रभात कुमार।
जिस समय यह टीम पहुंची उनकी विधवा पत्नी सहित सारे परिवार मरहूम के पास बैठकर रो रहे थे। टीम को देखते हैं चीत्कार पार कर रो पड़े तथा न्याय की गुहार लगाने लगे ,उनका छोटा सा नन्हा पोता ने कहा हमें कुछ नहीं चाहिए हमारे दादा के हत्यारा को फांसी होना चाहिए। बाजार में रंगदारी वसूल ने का संरक्षक नगर के मुख्य पार्षद राहुल कुमार तथा स्थानीय थाना है जिला प्रशासन तथा राज्य के सरकार के संरक्षण में अवैध वसूली चलता रहता है। संवेदनहीन प्रशासन घटनास्थल पर जाने का भी औपचारिकता नहीं निभाया और ना घटनास्थल पर कोई मुआवजा की घोषणा कर पाया। अलबत्ता आनंद फानन में पोस्टमार्टम कर जल्द से जल्द मृतक को दफनाने के लिए दबाव डालता था। आज हत्या के लगभग 50 घंटे बाद उन्हें दफनाया गया तब तक भी प्रशासन उनके घर नहीं पहुंच पाया ना कोई प्रशासन और ना कोई स्थानीय जनप्रतिनिधि उनके घर जाकर कोई आर्थिक मदद कर सका, प्रतिवाद सभा
आज भाकपा माले काको प्रखंड के नेतृत्व में काको बाजार में ,बाजार के पुरब से लेकर पश्चिम अंतिम छोर तक प्रतिवाद मार्च निकालने के बाद सब्जी मंडी में एक प्रतिवाद सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता अखिल भारतीय खेत ग्रामीण मजदूर सभा के जिला सचिव प्रदीप कुमार ने किया। सभा को संबोधित उक्त नेताओं के अलावा भाकपा माले घोसी विधायक रामबली सिंह यादव, इंसाफ मंच के नेता आरिफ मौसमी, खेत मजदूर सभा के जिला कमेटी के नेता उदय पासवान हुलासगंज प्रखंड के सचिव प्रभात कुमार ने किया।
नेताओं ने अपने वक्तवय में कहा काको बाजार एक ऐसा बाजार है जहां गंगा जमुनी तहजीब का मिसाल है एक ही जगह सूर्य मंदिर भी है तथा उसी जगह कमाल बीवी का मजार भी है बगल के उसी पणिहास से हिंदू भगवान सूर्य को जल अर्पण करते हैं और इस पणिहास से मुस्लिम लोग बजू भी करते हैं। नेताओं ने निकम्मी सरकार एवं प्रशासन से मांग किया कि हत्यारे विक्कीपटेल को अविलंब गिरफ्तार करो ,मृतक मोहसिन के परिजन को 10 लाख रुपया मुआवजा एवं कोको बाजार में फूटपाथी दुकानदारों सहित अन्य लोगों से रंगदारी वसूलना बंद करो


