जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी मानसी खगड़िया अन्डर 15 शतरंज में माधव चैम्पियन बनने से चुके। बिहार राज्य शतरंज संघ और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के द्वारा आयोजित अन्डर 15 बिहार स्कूल ऑफ चेस अभ्यास एकदिवसीय प्रतियोगिता दिनांक 16 जुन 2024 रविवार को पाटलिपुत्र खेल परिसर पटना में समपन्न हो गया । इस प्रतियोगिता में अपने जनता हाई स्कूल मानसी खगड़िया के अंतर्राष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी माधव कुमार यशवन्त , खगड़िया के अंकित कुमार तिबारी और आयुषि प्रिया ने भी भाग लिया था। कुल 65 खिलाड़ियों के बीच छ:ह राउंड का खेल हुआ। पांच राउंड के बाद सर्बाधिक पांच अंक पर पटना के अव्वय शर्मा और दुसरे नम्बर पर साढ़े चार अंक के साथ खगड़िया के माधव कुमार यशवन्त खेल रहे थे ।
और माधव जीत बाले पोजीशन पर थे। सामने बाले खिलाड़ी अव्वय शर्मा ने माधव को ड्रा का आफर दिया, चुकि माधव कुमार यशवन्त जीत के पोजीशन पर चल रहें थे सो उन्होंने ये ऑफर अस्वीकार कर दिया। गेम में अचानक माधव से ऐक ब्लन्डर हो गया और अव्वय शर्मा ने मेट इन थ्री लगा दिया और माधव का गेम लाॅस हो गया। पिछे के आठ खिलाड़ी चार अंक पर खेल रहे थे सो चार खिलाड़ियों ने मैंच जीत कर अपना – अपना पांच अंक बना लिए। माधव अपना आखिरी और छठा राउंड का मैच जीतता तो चैम्पियन बनता। इस तरह आखिरी मैच हारने के बावजूद माधव ने 65 खिलाड़ियों में छठा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में आयुषि प्रिया ने दसवाँ स्थान और अंकित कुमार तिबारी ने अठारहवाँ स्थान प्राप्त किया। ज्ञात हो कि इससे पहले भी इसी वर्ष अन्डर 15 का इसी परिसर में तीन प्रतियोगिता और भी हो चुका है, उक्त तीनों प्रतियोगिता में माधव कुमार यशवन्त ने लगभग पचास खिलाड़ियों में तीनों ही बार तीसरा स्थान प्राप्त करने में सफल हुए हैं। उक्त बातों की जानकारी नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवन्त ने दी है। खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामना संदेश देने बाले में है नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के अध्यक्ष अभय कुमार बिक्की, उपाध्यक्ष विवेक भगत, संयुक्त सचिव कामरेड संजय कुमार, अमित कुमार छोटु कोषाध्यक्ष अम्बुज कुमार पौद्दार सदस्य संजय जैसवाल, अनुज कुमार, युगलकीशोर, अमरनाथ गुप्ता, हर्षवर्धन राज, केशव कुमार यशवन्त, बादल कुमार सहित जिले के खेल प्रेमी ने शुभकामनाएं दी है।


