28.4 C
Khagaria
Tuesday, April 28, 2026

ऑनलाइन जीवन प्रमाणीकरण कराकर पेंशन जारी रखने हेतु समाज कल्याण विभाग के द्वारा सामाजिक सुरक्षा के पेंशनधारियों को अंतिम अवसर

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद 30 अप्रैल से 14 मई तक सभी पंचायत एवं नगर पंचायत/नगर परिषद में शिविर के माध्यम से होगा जीवन प्रमाणीकरण सचिव, समाज कल्याण विभाग, बिहार के द्वारा जीवन प्रमाणीकरण हेतु अंतिम निर्देश जारी किए गए हैं। दिनांक 30 अप्रैल से शिविर के माध्यम से जीवन प्रमाणीकरण प्रत्येक पंचायत एवं नगर पंचायत / नगर परिषद में शुरू होगा।  विभागीय निदेश के आलोक में आज दिनांक 28 अप्रैल 2026 को जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय के द्वारा विस्तृत निदेश एवं रोस्टर जारी कर दिए गए हैं। पंचायत एवं नगर पंचायत/नगर परिषद में शिविर स्थलों को जिसमें ज्यादातर पंचायत सरकार भवन, पंचायत भवन है को शिविर स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है,में जीवन प्रमाणीकरण का कार्य कराया जाएगा। जिला में 30 अप्रैल से शुरू होकर 14 मई तक जीवन प्रमाणि करण का कार्य किया जाएगा। जिला पदाधिकारी के द्वारा शिविर के सफल संचालन हेतु सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों तथा सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, जहानाबाद को निदेश जारी किए गए हैं। शिविर के दौरान विकास मित्रों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है कि ऐसे पेंशनधारी जो मृत् हो गए हैं उन्हें भी सूचीबद्ध करते हुए सूची प्रखंड विकास पदाधिकारी को उपलब्ध कराएंगे। साथ ही यदि विशेष परिस्थितियों में आइरिस एवं फिंगर स्कैन से भी ऑनलाइन जीवन प्रमाणीकरण किसी पेंशनधारी का नहीं हो पा रहा है तो भौतिक जीवन प्रमाणीकरण भी संबंधित क्षेत्र के विकास मित्र के द्वारा किया जाएगा, जिसकी प्रविष्टि प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा पोर्टल पर की जाएगी। विदित हो कि जिला में 140000 से ज्यादा सामाजिक सुरक्षा के पेंशनधारी हैं जो कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निशक्तता पेंशन, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, बिहार निशक्त पेंशन योजना एवं लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा योजना में लाभ प्राप्त कर रहे हैं।इनमें से 32951 सामाजिक सुरक्षा के ऐसे पेंशनधारी हैं जिनके द्वारा अब तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराया गया है ।रतनी फरीदपुर में यह संख्या 4205, जहानाबाद में 7622 ,काको प्रखंड में 4887 ,मोदनगंज में 2254 ,घोसी प्रखंड में 3084, मखदुमपुर प्रखंड में 7868 एवं हुलासगंज प्रखंड में 3031 है। यह सभी पेंशनधारी दिए गए अंतिम अवसर में भी यदि जीवन प्रमाणीकरण नहीं कर पाए तो इस स्थिति में सामाजिक सुरक्षा निदेशालय स्तर से प्रतिमाह 1100 पेंशन बंद कर दिया जाएगा। सभी विकास मित्रों को उनके पंचायत एवं नगर पंचायत/परिषद से संबंधित ऐसे पेंशनधारी जिनका जीवन प्रमाणीकरण अभी तक छूटा हुआ है की सूची उपलब्ध करा दी गई है। पेंशनधारी सूची में अपना नाम देखने के लिए संबंधित विकास मित्र से संपर्क कर सकते हैं। जीवन प्रमाणीकरण के लिए सभी पेंशनधारियों से जिला पदाधिकारी के स्तर से अपील की गई है कि अवसर का लाभ उठाएं एवं अपने पंचायत में चिन्हित स्थान पर लगाए जा रहे हैं शिविर में आधार कार्ड के साथ उपस्थित होकर निःशुल्क जीवन प्रमाणीकरण कराते हुए अपना पेंशन जारी रखें। जीवन प्रमाणीकरण से छूटे हुए पेंशनधारी NIC जहानाबाद के पेज पर भी जारी सूची में अपना नाम देख सकते हैं। साथ हीं शिविर स्थल एवं CSC कर्मी एवं संबंधित विकास मित्र की सूची तथा रोस्टर भी NIC जहानाबाद के पेज पर प्रकाशित किया गया है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें