43.5 C
Khagaria
Wednesday, April 22, 2026

ऑल रिपोर्टर्स यूनियन ऑफ नेशन पत्रकार सम्मान समारोह 2025, कई हस्तियों को किया गया सम्मानित

जेएनए/बिशाल/मधु
शास्त्री नगर,मुंगेर(बिहार) ।ऑल रिपोटर्स यूनियन ऑफ नेशन द्वारा आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह 2025 में, पत्रकारों को समाज में सत्य की खोज करने और उसे जनता तक पहुंचाने के लिए सम्मानित किया गया। पत्रकारों को संगठित और निर्भीक रहने के लिए प्रोत्साहन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए हर परिस्थिति में सत्य की खोज कर उसे जनता तक पहुंचाने और समाज को सही राह दिखाने का काम पत्रकार करते हैं। लोकतंत्र के ये प्रहरी न केवल सूचनाएं देते हैं, बल्कि जनहित के लिए अपनी कलम को हथियार की तरह इस्तेमाल करते हैं।बुद्धवार को दमयंती सदन,रोड नं०-10,शास्त्री नगर में ऑल रिपोटर्स यूनियन ऑफ नेशन के द्वारा आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह 2025 के शुभारंभ अवसर पर जगदूत हिन्दी समाचार पत्र के संपादक अरुण कुमार वर्मा ने उक्त बातें कही। उन्होंने पत्रकारों को संगठित, निर्भीक और सशक्त होकर आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए भरोसा दिलाया ‘हमारा सहयोग हमेशा आपके साथ रहेगा।’
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा पत्रकारों को भी सरकार की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ दिलाने की दिशा में ठोस प्रयास का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में झारखंड स्टेट ब्यूरो हेड अनिल कुमार बर्मा उर्फ पप्पु ,चास,बोकारो के बयोबृद्ध पत्रकार राज कुमार जायसवाल, उदाकिसुनगंज,मधेपुरा से अमन सिंह, मो० रेहान, बनारस,यूपी से हन्नी कुमार,पियुष कुमार,अजय कुमार वर्मा,जगदूत प्रमंडलीय ब्यूरो हेड,को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किए। समारोह में सभी अतिथियों ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले छह विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित किया। इनमें सुपौल से सुरेश नायक,नोएडा ,यूपी से रंजय तिवारी, ओजस कुमार,अनुज कुमार,शुभम कुमार,कौशल कुमार, सौरभ कुमार,बिशाल आनंद,माधुरी कुमारी, बेला कुमारी शामिल थे। दानापुर,भागलपुर,लखीसराय,जमुई पालीगंज,खगड़िया,बेगुसराय,पटना फुलवारी अनुमंडल और अन्य क्षेत्रों से आए कई पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।समारोह का आयोजन जगदूत के मुंगेर प्रमंडलीय हेड अनिल कुमार वर्मा,मंच संचालन राज कुमार जायसवाल ने की तथा धन्यवाद ज्ञापन अशोक वर्मा ने की ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें