43.5 C
Khagaria
Wednesday, April 22, 2026

स्काउट- गाइड ने मतदाता शपथ के साथ चलाए मतदाता जागरूकता अभियान

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख जहानाबाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय जहानाबाद के निर्देशानुसार भारत स्काउट और गाइड के द्वारा विभिन्न विद्यालयों में मतदाता जागरूकता पाठशाला के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें मुरलीधर इंटर विद्यालय जहानाबाद में सहायक जिला संगठन आयुक्त शुभम कुमार, गौतम बुद्ध इंटर विद्यालय में प्रधानाध्यापक मनोज कुमार, प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय में गाइड सलोनी कुमारी, उच्च विद्यालय देवधरा में नेहा कुमारी, राज्य संपोषित बालिका विद्यालय में कंपनी कमांडर खुशी कुमारी, मानस विद्यालय वभना में दिव्या कुमारी, कायनात इंटरनेशनल स्कूल काको में उपाध्यक्ष भारत स्काउट और गाइड शकील अहमद काकवी ने स्काउट- गाइड के साथ छात्र-छात्रा, शिक्षक- शिक्षिकाओं को मतदाता शपथ दिलाए और बताएं कि आप सभी अपने पोषक क्षेत्र में 11 नवंबर 2025 को लोगों को मतदान करने के लिए अवश्य प्रेरित करें ताकि लोकतंत्र की मजबूती हो और अच्छे सरकार का गठन हो। वहीं उच्च विद्यालय देवधरा तथा प्लस टू उच्च विद्यालय हाटी प्रधानाध्यापक के नेतृत्व में स्काउट और गाइड ने रंगोली एवं रैली निकालकर आसपास के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया तथा प्रधानाध्यापक श्री अरविंद कुमार ने बताया कि मतदान ही लोकतंत्र की खूबसूरती है इसे महापर्व के रूप में हम सभी को मनाना चाहिए तथा उपाध्यक्ष शकील अहमद काकवी ने बताया कि सुंदर और अच्छे नेतृत्व के लिए मतदान आवश्यक है, इसका प्रयोग हम सभी को जिनका उम्र 18 वर्ष हो वह अपने संबंधित बूथ पर जाकर मतदान अवश्य करें।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें