30.2 C
Khagaria
Sunday, April 26, 2026

खगड़िया आरपीएफ ने गंजा के साथ गंजा तस्कर को किया गिरफ्तार

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविन्द कुमार राम साथ आरक्षी सज्जन कुमार एवं आरक्षी अतिश कुमार द्वारा खगड़िया स्टेशन पर गस्त व् चेकिंग के दौरान दो व्यक्तियों को पांच पैकेट गाजा वजन लगभग 10 kg के साथ पकड़ा , दिया दोनों व्यक्तियों का नाम व् पता – (1) सुमन कुमार गुप्ता उर्फ़ ढल्लो, उम्र- 30 वर्ष, पिता- श्री अशोक प्रसाद गुप्ता, सा०- नया टोला कटिहार, वार्ड नंबर-35, थाना- नगर, जिला- कटिहार, वर्तमान भोला मोड़, न्यू जलपाई गुड़ी, थाना- भक्ति नगर, जिला- जलपाईगुड़ी(W.B) में अपने ससुराल में रहता है (2) रवि साह, उम्र- 22 वर्ष, पिता- पप्पू साह, सा०- भोला मोड़, न्यू जलपाईगुड़ी, थाना- भक्ति नगर, जिला- जलपाईगुड़ी(W.B) है ।दोनों ने एक  दुसरे को जीजा  साला का रिश्ता है ।

दोनों व्यक्ति उक्त ट्रेन से खगड़िया उतरे थे तथा यंहा से मोकामा ले जाने के फ़िराक में थे । दोनों संदिग्ध अवस्था में अपने पास लिए थैला एवं बैग के साथ उक्त गाडी से उतरकर खगड़िया प्लेटफार्म संख्या- 02&03 के पश्चिमी छोर पर इधर-उधर घूम रहे थे। इसी दौरान उक्त बल सदस्यों को करीब आते देख भागने लगे , जिन्हें मौके पर सामान के साथ पकड़ लिया गया । बैग में रखे सामान के बारे में पूछ ताछ किया गया तो दोनों ने टाल- मटोल करना शुरू किया। तत्पश्चात शक गहराने पर पकडाए उक्त दोनों व्यक्तियों के पास में लिए अपना-अपना बैग को उन्ही से खोलवाकर चेक किया गया तो दोनों के थैला एवं बैग में गांजा जैसा पदार्थ दिखाई दिया, जिसकी पुष्टि पकडाए उक्त दोनों व्यक्तियों ने भी किया । तत्पश्चात यह मामला ndps act का बनता है, इसलिए वरीय अधिकारियों को सूचित करते हुए नजदीकी कार्यपालक दंडाधिकारी के रूप में अंचलाधिकारी महोदय खगड़िया को मोबाइल से सूचित किया गया । अंचलाधिकारी महोदय समय लगभग- 17:30 बजे खगड़िया स्टेशन घटना स्थल पर आये, जिन्हें घटना से अवगत करते हुए मौके पर मौजूद साथ के बल सदस्य को साक्षी मान कर, विधिवत रूप से चेक किया गया। तो (1) पकडाए व्यक्ति सुमन कुमार गुप्ता उर्फ़ ढल्लो के कब्जे से बरामद एक लाल रंग का थैला में कुल -03 पैकेट गाँजा प्रत्येक का वजन लगभग  02 kg है बरामद हुआ , (2) पकडाए व्यक्ति रवि साह के कब्जे से एक नीला रंग का धारीदार बैग से कुल -02 पैकेट गाँजा बरामद हुआ प्रत्येक पैकेट गाँजा का वजन लगभग – 02 kg है । बरामद कुल पांच पैकेट गंजा का वजन लगभग 10 kg है । उक्त पकडाये दोनों व्यक्तियों से बरामद गांजे के बारे में पूंछ तांछ करने पर बताया कि हम दोनों एक-दुसरे के जीजा-साला का रिश्तेदारी है तथा हम दोनों न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन एवं ट्रेन में अवैध रूप से चोरी-छुपे पानी बोतल बिक्री करने का काम करते थे । हमदोनो को एक सपन नाम का व्यक्ति जो वस्ति, माथा भांगा , निसिगंज कुंच बिहार (वेस्ट बंगाल) का रहने वाला है, जिसका मोबाइल नंबर- 8617072009 है, से परिचय हुआ था , उसी ने आज सुबह एक अज्ञात व्यक्ति के हाथो न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर बुकिंग कार्यालय के पास आकर हम दोनों को यह गांजा मोकामा पहुचाने के लिए दिया था , चुकी न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर अवैध रूप से वेंडिंग का काम नहीं कर पा रहे था। जिसके कारण पैसा कमाने के लालच में आकर हमदोनो ने 5 हजार रुपया के लिए यह काम किया । हमदोनो गांजा लेकर क्रमभूमि एक्सप्रेस से खगड़िया पहुंचे और यंहा से गाडी बदलकर मोकामा जाते कि पकडे गए । मोकामा में एक मुकुल नाम के व्यक्ति को देना था,जिसे हमदोनो जानते पहचानते नहीं है, केवल उसका मोबाइल नंबर – 9142157793 है । तत्पश्चात बरामद उपरोक्त सभी गांजा को तलाशी-सह-जप्ती सूचि बनाकर विधिवत समय 19:00 बजे जप्त किया, तथा अपराध का कारण बताते हुए दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तारी रिपोर्ट बनाकर विधिवत गिरफ्तार किया। तत्पश्चात मौके की अन्य कारवाई कर जप्त सामान एवं मौके पर तैयार कागजात के साथ उपरोक्त गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों को जीआरपी खगड़िया को अग्रिम कानूनी कारवाई हेतु सुपुर्द कर दिया गया है जहा मामला दर्ज करने कि प्रक्रिया कि जा रही है | बरामद गांजे का अनुमानित मूल्य 1 लाख रुपया है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें