26.7 C
Khagaria
Sunday, April 26, 2026

खगड़िया आरपीएफ ने गाड़ियों की चेकिंग कर रेलवे एक्ट के तहत कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम के नेतृत्व में उप निरीक्षक निक्की कुमारी आरक्षी विक्रम कुमार आजाद आरक्षी सज्जन कुमार आरक्षी अतिश कुमार एवं अपराध सूचना शाखा गड़हरा की टीम उप निरीक्षक रामाशीष सिंह, सहायक उप निरीक्षक अरविंद यादव साथ स्टाफ द्वारा संयुक्त रूप से खगड़िया स्टेशन पर आने जाने वाली गाड़ियों की चेकिंग कर रेलवे एक्ट के तहत कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें तीन व्यक्तियों को महिला बोगी में अनाधिकृत रूप से यात्रा करने के जुर्म में, तीन व्यक्तियों को दिव्यांग कोच में अनाधिकृत रूप से यात्रा करने के जुर्म में , जबकि अन्य चार व्यक्तियों को ब्रेक वान में अनाधिकृत रूप से यात्रा करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया । सभी गिरफ्तार दसों अभियुक्तों के विरुद्ध आरपीएफ खगड़िया में मामला पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रेलवे खगड़िया में पेश किया गया ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें