जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया सुरक्षा नियंत्रण कक्ष सोनपुर से आरपीएफ खगड़िया को सुचना मिला कि ट्रेन नंबर- 03316 dn समस्तीपुर- कटिहार पेसेंजर ट्रैन में दो साल का एक नाबालिक बच्चा लावारिस हालत में ट्रेन में रो रहा है । सुचना पाकर आरपीएफ खगड़िया के ऑन ड्यूटी अधिकारी सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर सिंह द्वारा उक्त गाडी के खगड़िया समय करीब 09:57 बजे आगमन पर अटेंड कर बच्चा को रेस्कियु किया । ट्रेन में यात्रियों से पूछ ताछ करने पर ज्ञात हुआ कि यह बच्चा बेगुसराय में एक महिला द्वारा चड़ने के क्रम में छुट गया । तथा इसकी में बेगुसराय में ही रह गया । तत्पश्चात सुरक्षा के दृष्टिकोण से उक्त बच्चे को रेसुब पोस्ट खगड़िया लाया गया। तथा 1098 पर आप चाईल्ड हेल्प लाईन को सूचित किया गया । बेगुसराय से संपर्क कर पलेटफार्म सिस्टम से उद्घोष कराया गया तो उक्त बच्चे कि माता को पता चला, जिसके बाद वह आरपीएफ पोस्ट खगड़िया आई तथा अपने बच्चे का पहचान किया । पूछ ताछ में बच्चे का नाम व् पता – सिकंदर कुमार, उम्र करीब- 02 वर्ष, पिता- संतोष साह , माता- मला देवी , घर- कुमारीपुर, थाना- वरारी, जिला- कटिहार बताई । चाईल्ड हेल्प लाईन खगड़िया के सदस्य पोस्ट आये, जिन्हें बरामद उक्त नाबालिक बच्चे को आवश्यक कारवाई के लिए सुपुर्द कर दिया गया है ।