32.6 C
Khagaria
Saturday, April 25, 2026

छात्र राजद प्रति मंडल ने कोशी महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन सोपा

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मुंगेर विश्वविद्यालय अंतर्गत खगड़िया जिला का एकमात्र उच्चतम शिक्षा का महाविद्यालय कोसी महाविद्यालय हैं। जो कई वर्षों से मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है।कोशी कॉलेज के समस्याओं को लेकर छात्र राजद द्वारा लगातार मांग से कॉलेज की विधि व्यवस्था में सुधार लाया गया।परंतु अभी भी कुछ ऐसी समस्या है जिसको लेकर छात्र राजद द्वारा गुरुवार को छात्र राजद प्रतिमंडल ने कोशी महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन सोपा।प्राचार्य को मांग पत्र शोपते हुए राजद छात्र संघ अध्यक्ष निखिल कुमार ने कहा कि छात्र राजद की लगातार मेहनत से महाविद्यालय की विधि व्यवस्था में काफी हद तक सुधार तो आया है परंतु अभी भी कुछ ऐसी मूलभूत समस्या है जिसको लेकर हम अपने मांग पत्र के माध्यम से महाविद्यालय प्रशासन के नजर में लाया गया हैं।जिसमें मुख्य रूप से सभी विषयों में स्नाकोत्तर की पढ़ाई शुरू किया जाए ,महाविद्यालय में शिक्षक की कमी तो वहीं कर्मचारी का अभाव दूर किया जाए।बंद पड़े जिम,एन सीसी,महिला छात्रावास समेत कई ऐसे छात्र हित में मांग है।जिसके हो जाने से कॉलेज छात्र समेत पूरे जिला के छात्रों को इसका लाभ मिलेगा।
वही छात्र राजद नेता प्रिंस कुमार, गोलू कुमार और मो नाजिल ने कहा की पूर्व से छात्र हित में आवाज़ उठाया जा रहा है। आवेदन के माध्यम से समस्या का हल अगर 5 से आठ दिनों के भीतर नहीं किया गया तो छात्र राजद द्वारा एक दिवसीय हड़ताल,तालाबंदी किया जायेगा। मौके पर छात्र राजद नेता अंकित कुमार, गुरुदेव कुमार,गोपी कुमार और मो आसिफ समेत अन्य छात्र मौजूद थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें