जगदूत न्यूज जहानाबाद नेटवर्क
बिहार सरकार, श्रम संसाधन विभाग, जिला नियोजनालय द्वारा जहानाबाद जिले में दिनांक 19 जून, 2024 को एक दिवसीय नियोजन शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि दिनांक 19 जून, 2024 को एक दिवसीय नियोजन शिविर का आयोजन जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र (DRCC) में पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। उक्त शिविर के लिए निजी क्षेत्र के नियोजक Innovsource Services Pvt Ltd के द्वारा जिला नियोजनालय, जहानाबाद कुछ रिक्तियां अधिसूचित की गई है, जिसमें D-Mart द्वारा Picker/Packer/Cashier पद हेतु हेतु 100 पदों पर 10वीं पास योग्यता के पुरुष/महिला जो आयु 18 से 29 वर्ष के हो जिन्हें 15103/- से 15963/- रूपए तक वेतन दिया जाएगा, जिसका कार्यक्षेत्र हैदराबाद है। उसी प्रकार Big Baskat द्वारा Picking/Packing/Sorting पद हेतु हेतु 50 पदों पर 10वीं पास योग्यता के पुरुष/महिला जो आयु 18 से 29 वर्ष के हो जिन्हें 15743/- रूपए वेतन दिया जाएगा, जिसका भी कार्यक्षेत्र हैदराबाद है तथा Flipkart द्वारा Senior Assistant (Grocery) पद हेतु हेतु 50 पदों पर 10वीं पास से स्नातक तक के योग्यता के केवल पुरुष जो आयु 18 से 30 वर्ष के हो जिन्हें 12994/- रूपए वेतन दिया जाएगा, जिसका कार्यक्षेत्र तेलंगाना है।
जिला नियोजन पदाधिकारी श्री नीतीश कुमार सिन्हा ने बताया कि Innovsource Services Pvt Ltd द्वारा जिला नियोजनालय में 200 पद के लिए रिक्तियाॅ अधिसूचित की गई हैं। अभ्यर्थियों का चयन प्रक्रिया Walk in Interview के माध्यम से लिया जाएगा।
उक्त शिविर में आवेदकों का चयन Innovsource Services Pvt Ltd के मापदंड के अनुसार किया जाएगा। जिला नियोजनालय, जहानाबाद नियोजक तथा अभ्यर्थियों के बीच मात्र समन्वय की भूमिका का निर्वहन करता है।


