32.2 C
Khagaria
Saturday, May 9, 2026

नव वर्ष विक्रम संवत्-2083 चैत्र नवरात्रि एवं रामनवमी महोत्सव : समय-ईश्व़र-ब्रह्मांड दर्शन

JNA/कौशल कुमार पत्रकार नगर खगड़िया 

✡️ मैन ऑफ़ टाइम- अंतर्राष्ट्रीय सदभावना मंच द्वारा होगा :
🕉️ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम..सेमिनार-कवि सम्मेलन-सम्मान समारोह
✡️ संगीत-गायन-अभिनय-चित्रकला-कविता पाठ-कहानी-भाषण-क्विज़ (प्रश्ऩोत्तरी में बच्चे और बड़े सभी घर बैठे लेंगे भाग
✡️ *श्री राम सदभावना सम्मान-2026* से पत्रकार-साहित्यकार-कलाकार होंगे सम्मानित

भारतीय नव वर्ष विक्रम संवत्-2083..चैत्र नवरात्रि एवं रामनवमी के शुभ अवसर पर मैन ऑफ़ टाइम- अंतर्राष्ट्रीय सदभावना मंच द्वारा आध्यात्मिक-देशभक्त़ि-सांस्कृतिक कार्यक्रम..*समय-ईश्व़र-ब्रह्मांड दर्शन*..सेमिनार-कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय पटल गूगल मीट पर 26 मार्च गुरुवार शाम-07 बजे किया जायेगा। *समय-ईश्व़र-ब्रह्मांड दर्शन*..विषय पर आयोजित इस शानदार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आध्यात्मिक जागरण-सांस्कृतिक चेतना-सामाजिक समरसता.. राष्ट्रप्रेम-राष्ट्रधर्म एवं राष्ट्रीय उत्थान.. विश्व़ गुरु भारत की महिमा और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्श गुणों का प्रसार.. तथा देश की एकता-अखंडता के साथ विश्व़ शांति, सुरक्षा और कल्याण का मार्ग प्रशस्त करना है।
यह जानकारी देते हुए मैन ऑफ़ टाइम- विश्व़ सुरक्षा अभियान..अंतर्राष्ट्रीय सदभावना मंच के संस्थापक-अध्यक्ष साहित्यकार समाजसेवी वरिष्ठ पत्रकार कवि संदीप कपूर वक़्तनाम ने कहा कि मैन ऑफ़ टाइम के 145 वॉं आयोजन *नव वर्ष विक्रम संवत्-2083..चैत्र नवरात्रि एवं रामनवमी महोत्सव : समय-ईश्व़र-ब्रह्मांड दर्शन*.. सेमिनार-कवि सम्मेलन, संगीत..गायन-चित्रकला-अभिनय-कविता पाठ-कहानी-भाषण तथा क्विज़ (प्रश्ऩोत्तरी में बच्चे और बड़े सभी घर बैठे भाग लेंगे। प्रतिभागियों के साथ इसमें गणमान्य व्यक्त़ि प्रबुद्ध कवि-कलाकार-साहित्यकार-पत्रकार और समाजसेवी शामिल होंगे। मैन ऑफ़ टाइम- अंतर्राष्ट्रीय सदभावना मंच द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर विशिष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। यह मातृ शक्त़ि की उपासना.. आत्म-दर्शन, एक आदर्श मानव का निर्माण, विश्व़ मानवता, राष्ट्रवाद, भारत की सुरक्षा और विकास के लिए एक सार्थक प्रयास है। इसमें सबकी सहभागिता अपेक्षित है। ब्रह्मांड नायक श्री राम, करते हैं कल्याण।*
*राम-शरण में आइए, करिए उनका ध्यान।।*

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें