32.2 C
Khagaria
Saturday, May 9, 2026

114वाँ बिहार दिवस के अवसर पर जहानाबाद में सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार, पटना तथा जिला प्रशासन, जहानाबाद के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय अब्दुलबारी नगर भवन में 114वाँ बिहार दिवस के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक, घोषी विधानसभा क्षेत्र, श्री ऋतुराज कुमार, जिला पदाधिकारी, जहानाबाद, श्रीमती अलंकृता पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद, श्री अपराजित लोहान द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर आगत अतिथियों का स्वागत पौधा एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर किया गया। माननीय विधायक, घोषी विधानसभा क्षेत्र ने उपस्थित अतिथियों, दर्शकों एवं जिलेवासियों को बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे प्रगति के पथ पर अग्रसर होकर अपने जिले एवं राज्य का नाम रोशन करें। जिला पदाधिकारी, जहानाबाद ने भी सभी को बिहार दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह गर्व का विषय है कि हम सभी एक साथ बिहार के स्थापना दिवस का उत्सव मना रहे हैं। उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से राज्य के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर कार्य कर रही है।उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में सरकार की प्रमुख उपलब्धियों का उल्लेख किया। शिक्षा: छात्राओं के लिए साइकिल एवं पोशाक योजना से विद्यालयों में नामांकन एवं उपस्थिति में वृद्धि हुई है तथा बाल विवाह में कमी आई है। स्वास्थ्य: पूर्ण शराबबंदी नीति से सामाजिक वातावरण में सुधार एवं अपराध में कमी आई है। कृषि: मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना के तहत कृषि यंत्रों पर अनुदान प्रदान किया जा रहा है। बुनियादी ढांचा: ‘सात निश्चय’ एवं ‘सात निश्चय पार्ट-2’ के अंतर्गत हर घर नल का जल, शौचालय, गली-नाली निर्माण एवं युवाओं के कौशल विकास जैसे कार्य किए जा रहे हैं। महिला सशक्तिकरण: पंचायत एवं नगर निकायों में महिलाओं को 50% आरक्षण प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाया गया है। रोजगार: मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के अंतर्गत युवाओं को इंटर्नशिप हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। इसके अतिरिक्त, राज्य सरकार द्वारा वृद्धजन, विधवा, असहाय एवं दिव्यांगजनों के लिए पेंशन राशि को 400 रुपये से बढ़ाकर 1,100 रुपये किया गया है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा बिहार की संस्कृति एवं विरासत पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। इनमें राज्य संपोषित बालिका विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (जहानाबाद एवं मखदुमपुर) तथा गांधी इंटर स्तरीय विद्यालय, सिकरिया के विद्यार्थियों की सहभागिता सराहनीय रही।कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारीगण, गणमान्य व्यक्ति, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। बिहार दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त, डॉ. प्रीति के नेतृत्व मे प्रभात फेरी तथा साईकिल रैली का आयोजन किया गया, जिसमे विभिन्न विद्यालय के छात्रों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त बिहार दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर मे जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता के नेतृत्व मे दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित कर दिया जलाया गया तथा अपर समाहर्ता, राजस्व श्री अनिल कुमार सिन्हा ने बिहार के प्रगति में अपना सहयोग देने का अपील किया। बिहार दिवस 2026 के अवसर पर समाहरणालय परिसर में संध्या 6:00 बजे का कार्य किया गया, उक्त अवसर अपर समाहर्ता, जहानाबाद, अपर समाहर्ता विभागीय जांच, अपर समाहर्ता,विशेष कार्यक्रम, संयुक्त सचिव सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नेहा कुमारी, वरीय उपसमाहर्ता,कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई, जहानाबाद ,जिला परियोजना पदाधिकारी नमामि गंगे, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जहानाबाद सदर एवं अन्य सेविकाएं उपस्थित रही। उक्त कार्यक्रम मे माननीय विधायक, घोषी, जिला पदाधिकारी, जहानाबाद एवं पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद के साथ साथ उप विकास आयुक्त, जहानाबाद डॉ. प्रीति, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, श्री राजिव कुमार, अपर समाहर्ता, विशेष कार्यक्रम, श्री तेज नारायण राय, अपर समाहर्ता, विभागीय जाँच, श्री विनय कुमार सिंह, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्रीमती पूनम कुमारी, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी, श्रीमती चाँदनी कुमारी सहित जिला कार्यक्रम कार्यान्वय समिति के दोनों उपाध्यक्ष श्री सागर कुमार उर्फ दिलीप कुशवाहा एवं श्री अजय कुमार देव जिला नागरिक समिति , उपाध्यक्ष, श्री विनोद कुमार गुप्ता,नगर अध्यक्षा, जहानाबाद, श्रीमती रूपा देवी, स्वतंत्रता सेनानी श्री कपिल देव शर्मा , जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता विभागीय जांच, अपर समाहर्ता विशेष कार्यक्रम, संयुक्त सचिव जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद,जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारीगण एवं कर्मीगन उपस्थित रहे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें