38.3 C
Khagaria
Tuesday, April 28, 2026

बिहार दिवस की रौनक: जेएनकेटी स्टेडियम में सजी तहजीब, तरन्नुम और तरक्की की महफील

*भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, मुम्बई के मशहूर फनकार अल्तमश फरीदी की प्रस्तुति पर झुमे आम और खास*

*जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया कार्यक्रम का उद्घाटन*
 जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया शक्तिपीठ माता कात्यायनी की सरजमीं पर जब जश्न-ए-तशक्कुर का दिन आया, तो खगड़िया का जेएनकेटी स्टेडियम रोशनी, रंग और रूहानी सुरों से जगमगा उठा। 114वें बिहार दिवस महोत्सव के मौके पर 22 और 23 मार्च को जिला प्रशासन ने ऐसा भव्य सांस्कृतिक समागम सजाया, जिसने हर दिल को छू लिया। मंगलवार की शाम जैसे-जैसे रात में ढली, महफ़िल का रंग और भी गहरा होता गया। सियासत, प्रशासन, तालीम, मीडिया और आम अवाम—हर तबके के लोग इस जश्न में शरीक होकर खुशी, उमंग और मोहब्बत के रंग में रंग गए।

कार्यक्रम का आगाज बड़े ही खुशनुमा अंदाज़ में हुआ, जब जिला पदाधिकारी नवीन कुमार, पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार, सदर विधायक बबलू कुमार मंडल, उप विकास आयुक्त, उप समाहर्ता, अभियान एसपी, एसडीओ, नगर सभापति अर्चना कुमारी, जदयू जिला अध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा, भाजपा जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, रालोमो जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह तथा जदयू जिला मुख्य प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर इस महफ़िल को रोशन किया। मुंबई से तशरीफ लाए मशहूर फनकार अल्तमश फरीदी का जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने दिल से इस्तकबाल किया। फरीदी ने भी खगड़िया की अवाम के प्यार को महसूस करते हुए कहा कि ये मोहब्बत ही है जो फन को मुकम्मल बनाती है।

जब उनकी आवाज ने सुरों का जादू बिखेरा, तो आम हो या खास , हर कोई खुद को झूमने से रोक न सका। इस रंगारंग महफिल में स्थानीय प्रतिभाओं ने भी अपनी चमक बिखेरी। बचपन प्ले स्कूल, डीएवी, डेंजरस डांस एकेडमी और संसारपुर के नन्हे-मुन्ने और युवा कलाकारों ने बिहार गीत, छठ गीत और लोकधुनों पर ऐसी दिलकश प्रस्तुतियाँ दीं कि हर नज़र ठहर गई और हर दिल वाह-वाह कर उठा। स्थानीय गायकों में कमल भारती और मनीष कुमार की सुमधुर आवाज ने भी समां बांध दिया। तालियों की गूंज ने उनके हुनर को खुलकर सराहा। कार्यक्रम के अंत में जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक,सदर विधायक,उप विकास आयुक्त,नगर सभापति आदि सभी कलाकारों को मुख्य अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।यह एक खूबसूरत एहसास और एक यादगार लम्हा खगड़िया वासियों के दिल में गुदगुदाते रहेंगे। सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने स्थानीय छोटे बड़े कलाकारों की प्रतिभा को अद्भुत बताया वहीं फनकार अल्तमश फरीदी का खगड़िया की धरती पर अभिनन्दन किया। कहा आज यहां की माटी सांस्कृतिक गौरवगाथा से धन्य धन्य हो गई।

इस मौके पर परवत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य,सांसद प्रतिनिधि डॉ. पवन जयसवाल, लोजपा (रामविलास) जिला अध्यक्ष मनीष कुमार उर्फ नाटा, वरीय उपसमाहर्ता, विभिन्न अधिकारीगण, प्रखंड विकास पदाधिकारी, नगर परिषद उपसभापति प्रतिनिधि सह जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मो. शहाब उद्दीन, जदयू राजनीतिक सलाहकार समिति सदस्य नीलम वर्मा, जदयू नेता उमेश सिंह पटेल, दीपक सिन्हा, बचपन प्ले स्कूल के निदेशक प्रद्युम्न सिंह, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सह मुख्य प्रवक्ता मनीष कुमार राय तथा मुन्ना प्रताप मुखिया सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। आख़िर में जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा है कि ये सांस्कृतिक- संगम न केवल एक कार्यक्रम था, बल्कि ये बिहार की रूह, उसकी रवायत और उसकी रौनक का आईना था।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें