जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद
*जो छात्र प्रश्न करना सीख गया वह पढ़ना जान गया -निशांत*
*मानस इंटरनेशनल से फैल रहा है शिक्षा का प्रकाश*
मानस इंटरनेशनल एजुकेशनल फाउंडेशन जहानाबाद के द्वारा संचालित फाउंडेशन के सभी स्कूलों में पीए 4 आधारित पीटीएम सह परिणाम प्रकाशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका विधिवत्त उद्घाटन संस्था के अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने किया। अपने उद्घाटन भाषण में उन्होंने अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ दैनिक गतिविधियों पर नजर रखने की अपील की। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि जब आप
जीवकोपार्जन के लिए 8 से 10 घंटे का समय देते हैं तो बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए दो-तीन घंटे समय अवश्य निकले। ऐसा करने से बच्चे शैक्षणिक गतिविधियों के प्रति जागरुक होकर प्रतिभावान व अनुशासित बनेंगे। अगर अभिभावक ऐसा करते हैं तो उनके बच्चों को आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता है। आज वही बच्चे अच्छा कर रहे हैं जिनके माता-पिता अपने बच्चों को देखभाल कर रहे हैं ऐसा करने से बच्चों के संस्कार एवं शैक्षणिक प्रदर्शन में सुधार की गुंजाइश बढ़ जाती है। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक निशांत रंजन ने कहा कि विद्यार्थी अपना लक्ष्य तय करें और उसके लिए समुचित परिश्रमी करें असफल होने पर भी अपने कार्य को न रोके बल्कि दोगुनी गति से मेहनत करें सफलता अवश्य मिलेगी। हिंदी में एक कहावत है कि असफलता ही सफलता की जननी है इसके लिए बच्चों को वर्ग में शिक्षकों से प्रश्न पूछने का अभ्यास करना चाहिए जो विद्यार्थी प्रश्न करना सीख गया वह पढ़ना भी जान गया दूसरी ओर प्रत्येक छात्र अपने अवस्था के अनुसार घर पर एक रूटीन बनाएं एवं स्वाध्याय करें। यह विधि पूर्णत: विद्यार्थी हित में है।इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य मृत्युंजय कुमार ने कहा कि जिले में यह स्कूल पढ़ाई, अनुशासन एवं बेहतर रिजल्ट के लिए जाना जाता है यही कारण है की जिले में चारों तरफ मानस इंटरनेशनल से फैल रहा है शिक्षा का प्रकाश। उन्होंने कहा कि स्कूल के द्वारा आयोजित नियमित पीटीएम से ही स्कूल की सफलता में मिल का पत्थर साबित हो रहा है। इस अवसर पर फाउंडेशन के द्वारा संचालित मानस इंटरनेशनल दक्षिणी, मानस इंटरनेशनल हुलासगंज, मानस इंटरनेशनल स्कूल कोर्ट एरिया जहानाबाद, मानस इंटरनेशनल स्कूल मखदुमपुर, मानस इंटरनेशनल स्कूल कोर्ट स्टेशन के संबंधित सभी प्रधानाचार्य के उपस्थिति में पीए 4 परीक्षाफल प्रकाशन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में अभिभावक अपने अभिभाव का परिणाम जानने एवं प्राप्त करने के लिए उत्सुक दिखे। इस अवसर पर उत्कृष्ट अंक हासिल करने वाले कुमुद नंदिनी, कोमल कुमारी, श्रुति मौर्य, पावनी कुमारी, श्रेया कुमारी, सुहानी कुमारी, रणबीर सिंह, ईशा कुमारी, अनुराग कुमार, आरव राज, आस्था कुमारी, प्रिंस कुमार को स्कूल की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल के मैनेजर रणधीर कुमार व शिक्षक राकेश कुमार, राजीव कुमार, संजीव कुमार, अश्विनी कुमार, योगेंद्र कुमार, अमित कुमार, अनुराग कुमार, उज्जवल कुमार, उमेश कुमार पांडे, जितेंद्र कुमार, संजय कुमार पांडे, रामप्रवेश शर्मा, राजेश कुमार, मंजू सिन्हा, मनीष कुमार, अमरेश कुमार, पंकज कुमार, अश्विनी कुमार, सुधा कुमारी, संजय कुमार, गुड्डू शर्मा, सुजीत कुमार, मुन्ना कुमार ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया।


