जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया के शतरंज सितारे कर रहें हैं कमाल, अन्डर 12 में अंकित कुमार तिवारी बने विजेता तो सिनियर वर्ग में शुभम कुमार बने उपविजेता, वही बालिका वर्ग में भी आयुषि प्रिया बनी उपविजेता। लखीसराय जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में पांचवा परमानन्द सिंह मेमोरियल राज्य स्तरीय ओपन एकदिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का समापन कल देर शाम लखीसराय में समपन्न हुआ। जिसमें अपने खगड़िया के भी विभिन्न आयु वर्ग के आठ खिलाड़ियों ने भाग लिया था। खिलाड़ियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवन्त ने बताया कि खगड़िया के खिलाड़ी अन्डर 12 में अंकित कुमार तिवारी ने अंक के आधार पर अपने वर्गों में सभी खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त करने में सफलता प्राप्त किया। मानव कुमार सिनियर के बीच खेलते हुए छ राउंड के मैच में चार अंक बनाकर सभी को हतप्रभ कर दिया। वही सिनियर वर्ग में खगड़िया के स्टार खिलाड़ी तेलंगाना चैम्पियन शुभम कुमार को उपविजेता का ताज मिला, तीसरे स्थान पर रहे खगड़िया के मुंगेर विश्वविद्यालय चैम्पियन प्रशांत कुमार सिंह, और पांचवें स्थान पर खगड़िया शतरंज के पुराने दिग्गज अमरनाथ गुप्ता रहें हैं, वही बालिका वर्ग में कुमारी आयुषि प्रिया उपविजेता बनी। मनोज कुमार राय और हर्षवर्धन राज का प्रदर्शन सामान्य रहा। ईस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलौ से एकसठ खिलाड़ियों ने भाग लिया था। यशवन्त ने आगें बताया कि नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के निर्माण पश्चात खगड़िया के खिलाड़ियों का अकादमी के द्वारा समय समय पर प्रशिक्षण और लगातार प्रतियोगिता कराने से खिलाड़ियों के खेल में निखार आया है। आगे और भी खिलाड़ियों को तैयार किया जायेगा। उक्त सफलता पर वधाई देने बाले में अकादमी के अध्यक्ष अभय कुमार बिक्की, उपाध्यक्ष विवेक भगत, कोषाध्यक्ष अम्बुज कुमार पौद्धार, संयुक्त सचिव अमित कुमार छोटु, कामरेड संजय कुमार, खिलाड़ी व आर्बिटर चन्द्र राज, केशव कुमार यशवन्त, माधव कुमार यशवन्त, बादल कुमार सिंह सहित खेल प्रेमी ने बधाई संदेश दिया है।


