जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिलाधिकारी, खगड़िया की अध्यक्षता में स्वीप एवं पी०डब्लू०डी० कोषांग, खगड़िया द्वारा मतदाताओं को जागरुक करने हेतु सर्वप्रथम गुब्बारा उड़ा कर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की गयी।जिला निर्वाचन पदधिकारी-सह- जिलाधिकारी, खगड़िया, द्वारा ‘‘मतदाता जागरुकता रथ‘‘ को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया गया। विदित हो कि आगामी लोक सभा आम निर्वाचन – 2024 में जिला अंतर्गत चारों विधानसभा क्षेत्र यथा अलौली, खगड़िया, परबत्ता एवं बेलदौर विधान सभा क्षेत्रों में शत प्रतिशत मताधिकार का प्रयोग करने हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा आह्वाहन किया गया। साथ ही मतदाताओं को जागरुक करने हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी, खगड़िया द्वारा ‘‘सेल्फी प्वांइट‘‘ का उद्घाटन किया गया। ‘‘हस्ताक्षर अभियान‘‘ की भी शुरुआत जिला निर्वाचन पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, खगड़िया एवं नोडल पदाधिकारी, स्वीप एवं पी०डब्लू०डी० कोषांग, खगड़िया द्वारा की गयी।समाहरणालय परिसर से बड़ी संख्या में जीविका दीदी एवं आंगनवाड़ी सेविका/सहायिका द्वारा मतदाता जागरुकता हेतु रैली निकाली गयी।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी, खगड़िया द्वारा बताया गया कि वैसे सभी क्षेत्र जहॉं मताधिकार का प्रतिशत निम्न रहा है वहां मतदान केन्द्रों को चिन्हित् करते हुए उस क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार कर मतदाताओं को वोट का महत्व एवं अधिकार के प्रति जागरुक किया जाना आवश्यक है ताकि शत प्रतिशत मताधिकार का प्रयोग हो सके। स्वीप एवं पी०डब्लू०डी० कोषांग, खगड़िया द्वारा पूर्व में भी मतदाताओं को जागरुक करने हेतु मानसी प्रखण्ड के आंगनवाड़ी सेविका/सहायिका द्वारा रंगोली कार्यक्रम एवं मतदान करने हेतु शपथ कार्यक्रम किया गया है।इस कार्यक्रम में वरीय नोडल पदाधिकारी -सह- उप विकास आयुक्त, स्वीप एवं पी०डब्लू०डी० कोषांग, खगड़िया, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आई0सी0डी0एस0 खगड़िया, नोडल पदाधिकारी, स्वीप एवं पी०डब्लू०डी० कोषांग, खगड़िया एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी, खगड़िया एवं जिला समन्वय, आई0सी0डी0एस0 खगड़िया सहित बड़ी संख्या में जीविका दीदी, आंगनवाड़ी सेविका एवं सहायिका उपस्थित रहे।
नई खबरें


