30.6 C
Khagaria
Saturday, April 25, 2026

संकल्प यात्रा महज़ यात्रा नहीं आंदोलन है, राकेश सिन्हा

बेगूसराय ब्यूरो मोहम्मद नबी आलम.जगदूत न्यूज़  बेगुसराय संकल्प यात्रा महज़ यात्रा नहीं आंदोलन है, राकेश सिन्हा। इस आंदोलन का उद्देश्य देश के प्रत्येक नागरिक को सशक्त बनाना और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के करीब लाने का साहसिक संकल्प लेना है। यह इस बात पर जोर देता है कि विकसित भारत की ओर यात्रा एक व्यक्तिगत प्रयास नहीं है बल्कि सभी वर्गों के लोगों को शामिल करने का एक सामूहिक प्रयास है। श्री सिन्हा आज बेगूसराय के तेघड़ा प्रखंड में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे हुए थे। वहां की कुव्यवस्था देख सांसद ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहां कि प्रधानमंत्री मोदीजी की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभों से वंचित गरीब,किसान, महिलाओं को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम की शुरुआत समुचे भारत में की गई है। इस रथयात्रा से लाखों वंचित लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त हुआ है तथा गरीब और वंचित लोगों में योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की जागरूकता उत्पन्न हुई है। परंतु कुछ लापरवाह और भ्रष्ट अधिकारियों की वजह से कुछ जगहों पर कार्यक्रम अपनें उद्देश्यों को पूरा नहीं कर पा रहा है। ऐसे अधिकारी और कर्मी जनविरोधी मानसिकता के हैं, वे अपने नेताओं को खुश करने के चक्कर में केन्द्र की योजनाओं को लोगों तक नहीं पहुंचने दे रहे हैं। ये रथयात्रा नेताओं के जुटान या भाषण का नहीं बल्कि वंचित लोगों को जागरूक करने और विभिन्न योजनाओं के लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।विकसित भारत संकल्प यात्रा का सबसे बड़ा मकसद है कि कोई भी हकदार सरकारी योजना के लाभ से छूटना नहीं चाहिए। ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें