जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार से.हरिशेखर यादव/ आर आर वर्मा
पत्रकार नगर, खगड़िया।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज खगड़िया जिला के गोगरी अनुमंडल पहुंचे, जहां उन्होंने 15 करोड़ की लागत से नवनिर्मित अनुमंडलीय अस्पताल का फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर लोकार्पण किया। Jna. के अनुसार उद्घाटन कार्यक्रम में उनके साथ उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज हेलीकॉप्टर से खगड़िया के गोगरी के भगवान हाई स्कूल मैदान पहूंचे, जहां जेडीयू के पूर्व विधायक पुनम देवी यादव सहित नेताओं ने बुके देकर स्वागत किया। वहीं मुख्यमंत्री सीधे गोगरी अनुमंडल अस्पताल पहुंचकर 15 करोड़ रुपए की लागत से बने एक सौ बेड वाले नवनिर्मित अस्पताल का उदघाटन किया। मुख्यमंत्री नीतीश ने नवनिर्मित अस्पताल का निरीक्षण भी किया। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से वापस पटना लौट गए।निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत और निदेशक संजय सिंह के साथ-साथ स्थानीय विधायक डॉ० संजीव सिंह, कांग्रेस एम एल सी राजीव कुमार और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। वहीं हेलीपेड स्थल पर ऑल रिपोर्टर्स यूनियन ऑफ नेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा ने सीएम नीतीश कुमार को 1977 ई० के वात को याद दिलाते हुए जब सीएम नीतीश कुमार विहार प्रदेश छात्र संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष थे, और शिवानंद तिवारी का गोगरी जमालपुर धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित के वारे में अपनी बात कहते ही अभिवादन करते हुए मुश्कुराए। मौके पर डीएम अमित कुमार पांडे, एस पी अमितेश कुमार सहित कई अधिकारी सुरक्षा को लेकर चौकस दिखे।
15 करोड़ की लागत से नवनिर्मित अनुमंडलीय अस्पताल का फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर लोकार्पण किया
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


