जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद शिविर से पूर्व त्वरित समाधान पर जोर सबका सम्मान, जीवन आसान के तहत जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से 19 मई 2026 से जहानाबाद जिले के 15 पंचायतों में आयोजित होने वाले ‘सहयोग शिविर’ को लेकर जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती अलंकृता पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक श्री अपराजित लोहान की संयुक्त अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा प्रारंभ की गई यह पहल आमजन को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु सीधे प्रशासन से जोड़ने तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक प्रभावी कदम है।
निर्देशानुसार, सहयोग शिविर प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को आयोजित किए जाएंगे, जिसकी शुरुआत 19 मई 2026 से होगी। प्रथम चरण में जिले के 15 पंचायतों में पंचायत सरकार भवन अथवा अन्य सुलभ सार्वजनिक स्थलों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे।ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। 19 मई को आयोजित होने वाले शिविरों में जहानाबाद प्रखंड के सिकरिया, कल्पा एवं जामुक; मखदुमपुर प्रखंड के सुमेरा, पुनहदा एवं मलाठी; रतनी-फरीदपुर के सोहरैया एवं झुनाठी; मोदनगंज के बंधुगंज; काको के अमथुआ, सैदाबाद परसाईन एवं उतरसेरथू; घोषी के लखावर तथा हुलासगंज के खुदौरी एवं केऊर पंचायत शामिल हैं। शिविर की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी/उप विकास आयुक्त/अपर समाहर्ता/वरीय उपसमाहर्ता स्तर के पदाधिकारी द्वारा की जाएगी। शिविर में राजस्व, भूमि सुधार, समाज कल्याण, पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे, जो केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ प्राप्त शिकायतों का ऑन द स्पॉट समाधान करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही, राजस्व एवं भूमि सुधार से संबंधित मामलों की सूची एवं स्थिति पंचायत स्तर पर कार्यरत कर्मी सहित प्रदर्शित की जाएगी जिससे कि आम नागरिक शिविर में अपनी शिकायत दर्ज कराने हेतु अधिकतम 30 दिन पूर्व संबंधित कार्यालयों में आवेदन दे सकते हैं। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी प्रखंड एवं अंचल स्तरीय पदाधिकारी पंचायत स्तर पर पंचायत सचिव/विकास मित्र तथा अन्य कर्मचारी के माध्यम से पोर्टल पर प्रविष्ट 30 दिन पूर्व के सभी शिकायत/आवेदन प्राप्त करने के साथ साथ क्षेत्र में घूमकर भी शिकायत प्राप्त करेंगे तथा उनका शिविर की तिथि से पूर्व समाधान करना सुनिश्चित करेंगे। वरीय पदाधिकारी भी पंचायतों में पहुंचकर शिकायतों का अनुश्रवण करेंगे तथा आमजनों से संवाद स्थापित करेंगे। सहयोग शिविर में संबंधित विभागों द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व्यापक रूप से दिया जाना है अतएव संबंधित विभाग यथा शिक्षा/स्वास्थ/जल संसाधन विभाग/ पंचायती राज/कल्याण/दिव्यांगजन/ सामाजिक सुरक्षा इत्यादि अपनी फ्लैगशिप योजना का प्रचार प्रसार तथा जानकारी विभागीय पदाधिकारी के माध्यम से आम जन को देंगे। प्राप्त शिकायतों की निगरानी Real Time Monitoring System के माध्यम से की जाएगी तथा समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। शिविर उपरांत संबंधित पदाधिकारियों द्वारा प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया जाएगा।राजस्व तथा अन्य न्यायालय में भी लंबित वादों का सुनवाई कर संबंधित पदाधिकारीनिष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि वे थाना स्तर पर पंचायतवार शिकायतों का अंचल पुलिस निरीक्षक के माध्यम से संकलन कर उनका थानावार त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करेंगे। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया है, ताकि “सबका सम्मान, जीवन आसान” के मूल मंत्र के तहत आम नागरिकों को उनकी समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं संतोषजनक समाधान प्राप्त हो सके तथा जिला पदाधिकारी ने आम जन से अपील की कि आम नागरिक भी अपनी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु अधित संख्या में अपना शिकायत/समस्या अपने पंचायत में दर्ज कराएं।
19 मई से पंचायतों में होनेवाले ‘सहयोग शिविर’ की तैयारियों की की गई समीक्षा बैठक
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


