30.9 C
Khagaria
Tuesday, May 5, 2026

राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जागरूकता रथ रवाना सभी गांव तक पहुंचेगा न्याय का संदेश 

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा पाधिकार के अध्यक्ष विकास कुमार एवं जिला पदाधिकारी सह उपाध्यक्ष अलंकृता पांडे के द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकार व्यवहार न्यायालय जहानाबाद के प्रांगण से राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु जिले के सभी क्षेत्र के लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ब्रजेश कुमार सहित कई न्यायिक पदाधिकारी गण उपस्थित थे प्रधान जिला जज ने इस अवसर पर बताया कि दिनांक 9 मई 2026 को आयोजित होने जा रहे राष्ट्रीय लोक अदालत का फायदा न सिर्फ शहर एवं गांवों के लोगों को मिले बल्कि जिले के सभी ग्रामीण क्षेत्र के लोगों तक पहुंचे प्रधान जिला जज ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से सभी वादों का निस्तारण एवं बैंक से संबंधित वादों का निस्तारण निश्चित किया गया है प्रधान जिला जज ने जहानाबाद जिला के सभी वासियों से अपील किया गया की राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होकर अपने से संबंधित सुलहनीय वादों का निस्तारण बैंक से संबंधित भी स्वीकार किया राशि है जो भी संभव हो उनका निदान किया जाएगा और बैंक के पदाधिकारी द्वारा पूरा सहयोग किया जाएगा जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंडों के साथ-साथ समस्त ग्रामीण क्षेत्रों तक जाएगा एवं लोगों को हर तरह से सुलहनीय वादों के साथ-साथ बैंक से संबंधित वादों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से करने के लिए प्रेरित करेगा!

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ब्रजेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी अंतिम चरण में है, और अधिक से अधिक लोगों की इसकी जानकारी उपलब्ध हो इसके लिए जागरूकता रथ के साथ-साथ सोशल मीडिया समाचार पत्र तथा अन्य माध्यमों से लोगों को अपील किया जा रहा है कि वह अपने सुलहनीय वादों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत मे कराये! इस कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मीगण, लीगल डिफेंस काउंसिल के सभी सदस्य एवं पराविधिक स्वयंसेवक ने भी इस अभियान को सफल बनाने हेतु अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की !

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें