43.4 C
Khagaria
Saturday, April 25, 2026

25 सूत्रीय मांग को लेकर एकदिवसीय धरना कारगिल चौक पर किया गया ,  संजय कुमार यादव अध्यक्ष जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक

जगदूत  न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद आज दिनांक 9 जनवरी 2024 को सुबह 11:00 बजे से कारगिल चौक पर 25 सूत्रीय मांग को लेकर जिला अध्यक्ष संजय कुमार यादव की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया।संजय कुमार यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की मगध में कोई भी सरकार एक सुई की भी फैक्ट्री नहीं लगाईं मगध का बहुत सारा क्षेत्र की भूमि बंजर है जहां कृषि की संभावना ना के बराबर कुछ भाग कृषि योग है जहां सिंचाई के लिए पानी का अभाव है इसलिए मगध को विशेष पैकेज देखकर इस क्षेत्र के साथ सरकार न्याय पूर्ण व्यवहार करें।

25 सूत्रीय मांग निम्नलिखित है
बिहार को विशेष राज्य का दर्जा ,मगध को विशेष पैकेज दिया जाए ,बंदे भारत ट्रेन का जहानाबाद जंक्शन पर ठहराव सुनिश्चित किया जाए, राजगीर से भाया जहानाबाद अरवल होते हुए सहार तक नए रेलखंड का निर्माण किया जाए, राजा बाजार में टी आकार का ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाए, टेहटा को प्रखंड बनाया जाए ,रतनी फरीदपुर में राम लखन स्टेडियम की घेराबंदी कर खेलने युक्त मैदान का निर्माण किया जाए ,लंबे समय से आंदोलीत सफल अभ्यर्थियों की मांगे पूरी की जाए, जिला के सभी सेविकाओं को पोषाहार से संबंधित खाता में चेक बुक की सुविधा प्रदान करें ,अत्यंत ठंड पड़ने के कारण सभी सेविकाओं को केंद्र बंद करने का निर्देश प्रदान किया जाए, गरीबी रेखा से नीचे जीवन बसर करने वाले कार्ड धारी का आयुष्मान कार्ड निर्गत किया जाए ,बनवार में विश्व स्तरीय अस्पताल का निर्माण कराया जाए, कोहरा गिद्धिया से लेकर लालदेव पंडित तक आहार की उड़ाई ,पंचायत सरकार भवन से लेकर न 83 तक रोड का निर्माण, सरेन बाद में दरधा नदी पर बांध बनाकर कोहरा पैन में सिंचाई युक्त पानी लाया जाए, मदारी चक्र एवं महादेव बीघा के बीच निर्मित 4 फीट पुल की चौड़ाई बढ़कर 40 फिट किया जाए ,धुरिया में अस्पताल का निर्माण कराया जाए, धुरी बीघा में गंघर नदी पर पुल का निर्माण, मलचक मोड से एडॉड्रम तक सड़क का निर्माण ,राजा बाजार में उत्तरी दौलतपुर से मदारपुर तक सड़क का निर्माण, काली नगर में 32 भमरिया से मदरिया तक सड़क के साथ नाली का निर्माण, पंडौल कलाभाट में ताड़ पर पानी ठहरने के लिए गेट का प्रबंध किया जाए। करड़ुआ नाला में बर्मा गढ़ पर पुल का निर्माण, दमुहा पंचायत के वार्ड नंबर आठ में हाजीपुर से धंगामा जाने वाली रोड का निर्माण कराया जाए, कोठिया गांव के सामने नहर पर पुल का निर्माण कराया जाए। आज के कार्यक्रम में जन अधिकार पार्टी के प्रदेश सचिन नुनू रजक, प्रदेश सचिव साजिद मुस्तफा, प्रदेश सचिव एवं पंडूई पंचायत के वर्तमान मुखिया हेमंत यादव, जिला सचिव दीना यादव, राकेश कुमार निराला, छात्र जिला अध्यक्ष विक्की कुमार यादव, घोसी प्रखंड अध्यक्ष मोहन कुमार, कार्यालय सचिव मनोज कुमार, रामबाबू यादव, अरविंद कुमार, बिट्टू कुमार, छोटू कुमार एवं सैकड़ो साथी उपस्थित हुए।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें