38 C
Khagaria
Sunday, April 26, 2026

अचानक विद्युत प्रवाह हो जाने के कारण कार्यरत बिजली मिस्त्री में की मृत्यु

JNA/ आर आर वर्मा रुन्नीसैदपुर प्रखंड अंतर्गत रैन शंकर पंचायत में ट्रांसफार्मर मरम्मत कार्य के क्रम में अचानक विद्युत प्रवाह हो जाने के कारण कार्यरत बिजली मिस्त्री में की मृत्यु ट्रांसफार्मर के ऊपर हो जाने की बात सामने आने पर जिलाधिकारी सीतामढ़ी श्री रिची पांडेय के द्वारा रुन्नीसैदपुर के सहायक अभियंता,कनीय अभियंता के साथ सीतामढ़ी के कार्यपालक अभियंता का वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही इस घटना की जांच हेतु अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें अनुमंडल अधिकारी सीतामढ़ी सदर ,अनुमंडल पुलिस अधिकारी सीतामढ़ी सदर, कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सीतामढ़ी इस जांच कमेटी के सदस्य होंगे। उक्त जांच कमेटी को निर्देश दिया गया है कि घटनास्थल का तत्काल निरीक्षण कर सभी संबंधित पक्षों से जानकारी प्राप्त करते हुए यथा शीघ्र अपना विस्तृत प्रतिवेदन एवं जवाबदेही निर्धारण संबंधी प्रतिवेदन जिलाधिकारी को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। इसमें किसी भी प्रकार किसी शिथिलता को गंभीरता से लिया जाएगा।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें