जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्योरो चीप प्रभु जी खगड़िया: जिले के मानसी नगर पंचायत सनहिल पब्लिक स्कूल में 75वा गणतंत्र दिवस के मौके पर विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं के द्वारा प्रभात फेरी कराया गया।प्रभात फेरी के बाद विद्यालय प्रांगण में झंडोतोलन धूमधाम से कराया गया। उसके बाद स्कूली छात्र छात्राओं के द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के एचएम अमित कुमार पटेल के द्वारा किया गया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद सभी बच्चों के बीच पुरुष्कार का वितरण किया गया।वही विद्यालय के एचएम अमित कुमार पटेल ने कहा की विद्यालय के शिक्षक संजीत कुमार, गुडडू कुमार, बदल कुमार, पुनीत कुमार, नीरज कुमार सूरज कुमार शिक्षिका शिवानी कुमारी , मेघा कुमारी, करीना कुमारी, अंजली कुमारी, कविता कुमारी सहित अन्य शिक्षको के अथक प्रयास से 75वा गणतंत्र दिवस के मौके पर भव्य रूप से विद्यालय के वन से लेकर आठ तक के दर्जनों बच्चे के भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जो काफी सराहनीय रहा।
वही ग्रामीणों के बीच काफी उत्साह देखा गया है और ग्रामीणों ने इस कार्यक्रम की तारीफ किया गया है।और कहा की इस तरफ का कार्यक्रम मानसी नगर पंचायत में पहला सनहिल पब्लिक स्कूल में आजतक नही देखा गया था। लेकिन एचएम अमित कुमार पटेल के द्वारा किया गया है जो काफी सराहनीय व यादगार रहेगा। वही ग्रामीण सह शिक्षक संघ के नेता मनीष कुमार सिंह , मानसी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने कार्यक्रम की जमकर तारीफ किया है।और विद्यालय के एचएम को धन्यवाद ज्ञापन दिया है। वही मौके आशीष कुमार सिंह, मुकेश कुमार साह, वॉर्ड पार्षद प्रतिनिधि कक्कू रंजीत यादव ,राजीव कुमार रंजन ,रविभूषण सर,मोहन सर,जितेंद्र सिंह,रूपेश कुमार,राजाराम सिंह,प्रिंस कुमार, आदित्य कुमार भी सदस्य मौजूद थे।
75वा गणतंत्र दिवस पर सनहिल पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम भव्य रुप दिया, पटेल सर
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


