30.4 C
Khagaria
Wednesday, April 15, 2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (ABVP) खगड़िया नगर इकाई ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर समरसता भोज सह संगोष्ठी आयोजन किया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (ABVP) खगड़िया नगर इकाई ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर सरस्वती विद्या मंदिनमें सामाजिक समरसता दिवस मनाते हुए समरसता भोज सह संगोष्ठी आयोजन किया है। इस आयोजन का उद्देश्य बाबा साहब के विचारों को प्रसारित करना, जातीय भेदभाव मिटाना और समतामूलक समाज का निर्माण करना है।
वहीं संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भरत सिंह जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब का जीवन समानता, शिक्षा, स्वाभिमान और मानवाधिकारों के लिए समर्पित रहा। उन्होंने छुआछूत और भेदभाव के खिलाफ न केवल वैचारिक संघर्ष किया, बल्कि अपने जीवन से भी उदाहरण प्रस्तुत किए। उन्होंने भारतीय संविधान को बाबा साहब की दूरदर्शिता और वंचितों तक न्याय पहुंचाने की संवेदना का परिणाम बताया। उन्होंने बाबा साहब के दो महत्वपूर्ण कथन उद्धृत किए: ‘मैं किसी समुदाय की प्रगति को महिलाओं द्वारा प्राप्त प्रगति की डिग्री से मापता हूं।’ और ‘मनुष्य का मूल्य उसके मस्तिष्क में है, उसकी जाति में नहीं। वहीं सरस्वती विद्या मंदिर के प्राचार्य मनोज जी ने बाबा साहेब के विचारों से युवाओं को प्रेरणा लेने की बात कही, वहीं स्टूडेंट फॉर सेवा के प्रांत सह संयोजक नलिन सिंह ने कहा कि अभाविप समाज के सभी वर्गों में समानता का भाव जागृत करने के लिए निरंतर कार्य करती है। बाबा साहब के विचारों की प्रासंगिकता हमेशा है, अभाविप द्वारा इस दिन विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक जागरण का कार्य किया जाता है। अभाविप की सभी इकाइयों ने इस राष्ट्रीय पर्व को भव्यता से मनाते हुए भारतीय समाज को सामाजिक समरसता का संदेश दिया है। वहीं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रौशन कुमार ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए बाबा साहब को नमन किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रौशन राणा प्रताप ने किया, एवं धन्यवाद ज्ञापन कृष्कांत पोद्दार ने किया । इस अवसर पर प्रांत मीडिया संयोजक अमन पाठक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज आनंद, कृष्णकांत पोद्दार, आनंद राही, बिक्की आनंद आदि उपस्थित रहें ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें