जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद
मृतकों एवं घायलों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
जहानाबाद। बानावर के बाबा सिद्धनाथ मंदिर में मचे भगदड़ से हुई मौत प्रशासनिक विफलता का परिणाम है। अगर जहानाबाद जिला प्रशासन मंदिर और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के प्रति सजग होता तो शायद ऐसी घटना घटित नहीं होती। उक्त बातें जाने माने शिक्षाविद् एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस के पॉलिटिकल अफेयर कमिटी के सदस्य डॉक्टर चंद्रिका प्रसाद यादव ने कही। उन्होंने मृतकों और घायलों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि सरकार मृतकों के आश्रितों और घायलों को उचित मुआवजा प्रदान करे। इस दौरान श्री यादव ने कहा कि श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को बाबा सिद्धनाथ के मंदिर में श्रद्धालुओं और कांवरियों की भीड़ उमड़ती है। ऐसे में प्रशासनिक सजगता और पुख्ता इंतजाम दोनों की ही वहां जरूरत थी। जो की जरूरत के मुताबिक नहीं हो पाया। लिहाजा, इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न हुई। इस दौरान उन्होंने सरकार से मांग की कि घायलों के लिए बेहतर और समुचित इलाज का इंतजाम किया जाय।शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष डॉ संजय यादव, डॉ चंद्रप्रकाश, कांग्रेस नेता शिशिर कौण्डिल्य आदि प्रमुख थे।


