*देश के लिए अंग्रेज की गोलियों से शहीद हुए थे धन्ना-माधव: त्यागी*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया: महात्मा गांधी द्वारा अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन के आह्वान पर देश के संपूर्ण हिस्सों में युवाओं ने आगे बढ़कर अंग्रेजों के खिलाफ देश की आजादी के लिए आवाज बुलंद करने सड़क पर उतर गए थे। खगड़िया में भी 13 अगस्त 1942 को मानसी के धन्ना-माधव के नेतृत्व में लोग हाथों में तिरंगा झंडा लिए मानसी स्टेशन के सामने अंग्रेजों के खिलाफ नरबाजी करने लगे। क्रूर अंग्रेज के सिपाहियों ने पहले तो आंदोलनकारियों को डराया धमकाया। जब धन्ना-माधव के नेतृत्व में अंग्रेज का डटकर मुकाबला किया गया।
तो अंग्रेज के सिपाहियों ने भीड़ पर गोलियां चला दीं। जिसमें वीर धन्ना-माधव शहीद हो गए थे। उक्त बातें युवा शक्ति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी ने मंगलवार को शहीद धन्ना-माधव के स्मारक पर माल्यार्पण करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि धन्ना और माधव लगातार अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा बुलंद कर रहे थे। अंग्रेज के सिपाहियों के लाख डराने के बाद भी जब वह नहीं माने तो अंग्रेज के सिपाही ने लोगों के जुलूस पर गोली चला दिया था। जिसमें शहीद धन्ना-माधव अपने सीने पर गोली खाकर अपनी आहुति देश की आजादी के लिए दे दिया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ई. धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि आज देश के आजादी में बलिदान देने वालों को लोग भूलते जा रहे हैं, यह सामाजिक दुर्भाग्यपूर्ण है। जिसने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया और हम सब उन्हें याद नहीं करेंगे तो निश्चित रूप से समाज में सामाजिककार्यकर्ता का अभाव हो जाएगा। वहीं नगर पंचायत मानसी के मुख्य पार्षद प्रतिनिधी आयुष कुमार गोलू, उपमुख्य पार्षद पप्पू कुमार सुमन, अजीत कुमार पप्पू, युवा शक्ति के प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र पोद्दार, युवा शक्ति नेता रतन कुमार सिंह, दयानंद यादव, रिकेश यादव, रणवीर कुमार, रुपेश रंजन इत्यादि ने कहा कि देश को अंग्रेजों के चंगुल से आजादी के लिए अमर शहीद धन्ना-माधव संघर्ष पथ पर चलकर अपनी प्राण न्योछावर किया जो सदियों तक भूल नहीं भूला नहीं जा सकता है। आज जो हमलोग आजाद भारत में खुली सांस लेकर जीवन यापन कर रहे हैं, इसका श्रेय उन आजादी के दीवानों का है जिन्होंने देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते अंग्रेजों का गोली खाकर शहीद हो गए।


