33.8 C
Khagaria
Tuesday, April 21, 2026

बेगूसराय जिला अधिकारी ने सभी अधिकारियों को सख्त आदेश दिया की बाढ़ से निपटने के लिए हर संभव. व्यवस्था की जाए

बेगुसराय जगदूत बेगुसराय बिहार से न्यूज़ ब्यूरो मोहम्मद नबी आलम

बेगुसराय.शाम्हो प्रखंड में फिर से कहर बन कर आयी है। आवागमन से लेकर आम आदमी की दैनिक जिंदगी प्रकृति क़े कहर से बाधित है। सामान्य मानव जीवन से पशु तक सब प्रलय की पीड़ा से उबरने को टकटकी लगाये बैठे हैं। सम्पूर्ण सरकारी और प्रशासनिक मदद ही इसका एकमात्र समाधान है। इस कड़ी में आज स्थानीय सरकारी पदाधिकारियों क़े साथ वर्तमान स्थिति का अवलोकन किया। स्थानीय और तात्कालिक समस्याओं से पदाधिकारी महोदय को अवगत कराया। यथासम्भव सहायता का आश्वासन मिला है। हर वर्ष हम प्रखंड वासियों को ऐसी पीड़ा से गुजरना पड़ता है। इस समस्या क़े स्थायी समाधान क़े लिये भी अधिकारी महोदय से निर्णायक कदम उठाने का आग्रह किया। तात्कालिक रूप से आवागमन क़े लिये नाव, पशुचारे का प्रबंध और पीड़ितों क़े लिये जीवनयापन कैम्प लगाए जाने का आश्वासन मिला है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें